चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 02 Dec 2020 08:22:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें https://www.shauryatimes.com/news/92545 Wed, 02 Dec 2020 08:22:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92545 घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 176 रुपये की गिरावट के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.88 फीसद या 559 रुपये की गिरावट के साथ 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.68 फीसद या 434 रुपये की गिरावट के साथ 63,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.39 फीसद या 7.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,811.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,809.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत

वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.29 फीसद या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.56 फीसद या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

 

]]>
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें https://www.shauryatimes.com/news/90752 Thu, 19 Nov 2020 08:04:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90752 घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.36 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

चांदी के घरेलू वायदा भाव में गुरुवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 0.87 फीसद या 542 रुपये की गिरावट के साथ 62,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.41 फीसद या 7.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,866.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,868.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा और हाजिर कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च वायदा की चांदी की कीमत 0.89 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.46 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

 

]]>