चांदी में भी फिसली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सोने में महीने के उच्च स्तर से 5,000 रुपये की गिरावट, चांदी में भी फिसली, जानिए क्या है भाव
सोना और चांदी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 0.98 फीसद या 497 रुपये की बढ़त के साथ 51,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन 1.10 फीसद की बढ़त के साथ 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

इसी तरह चांदी की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी दिन चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1.47 फीसद या 959 रुपये की भारी बढ़त के साथ 66,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार को 1.34 फीसद या 913 रुपये की भारी बढ़त के साथ 68,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

इस तरह शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में अच्छा-खासा उछाल देखा गया। इसके बावजूद भारत में सोने का भाव अभी भी अपने सात अगस्त के स्तर 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम से 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है।

अगर हम साप्ताहिक आधार पर तुलना करें, तो इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट आई है। सप्ताह की शुरुआत में अक्टूबर वायदा का सोना 24 अगस्त, सोमवार को 51,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इस तरह इस सोने में इस हफ्ते 412 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। उधर चांदी की बात करें, तो सितंबर वायदा की चांदी 24 अगस्त, सोमवार को 66,589 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली थी। इस तरह इस चांदी में इस हफ्ते 613 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो शुक्रवार को सोने का दिसंबर वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 2.19 फीसद या 42.30 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1974.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 1.83 फीसद या 35.29 डॉलर की भारी तेजी के साथ 1964.83 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ। इस तरह वैश्विक स्तर पर सोने में शुक्रवार को 2 फीसद से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। यूएस डॉलर में गिरावट और यूएस फेड रिज़र्व की एक लंबी कम ब्याज दर रणनीति के संकेतों के चलते सोने में यह उछाल दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो दिसंबर वायदा का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार को 2.18 फीसद की बढ़त के साथ 27.79 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.80 फीसद की तेजी के साथ 27.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

यहां बता दें कि भारत में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इस वित्त वर्ष का छठा चरण सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आरबीआई ने इस चरण के लिए एक ग्राम सोने की कीमत 5,117 रुपये तय की है। यह इश्यू चार सितंबर को बंद होगा।