चाय के साथ लीजिए क्रिस्पी मिल्क मठरी का मजा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Oct 2019 09:40:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 क्रिस्पी मिल्क मठरी का मजा https://www.shauryatimes.com/news/58913 Thu, 03 Oct 2019 09:40:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58913 आज तक आपने कई बार चाय के साथ मठरी खाई होगी. पर आज हम आपके लिए मिल्क मठरी की रेसिपी लेकर आए हैं. यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. क्रिस्पी मिल्क मठरी आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी. आइए जानते हैं क्रिस्पी मिल्क मठरी बनाने की रेसिपी.

सामग्री

आटा – 310 ग्राम,पाउडर चीनी- 50 ग्राम,जायफल- 1/4 चम्मच,तिल के बीज- 2 चम्मच,नमक- 1/4 चम्मच,घी- 45 मिलीलीटर,दूध- 150 मिलीलीटर,तलने के लिए तेल

विधि –

1- क्रिस्पी मिल्क मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 310 ग्राम आटा ले लें. अब इसमें 50 ग्राम चीनी का पाउडर, दो चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक और 45  मिलीलीटर घी डालकर अच्छे से मिक्स करें.

2- अब इसमें 150 मिलीलीटर दूध डालकर मुलायम आटा गूंथ ले. अब इसे  मिनट के लिए ढक कर रख दें.

3- अब आटे की लोई बनाकर इसे गोल कर के अपने हाथों से हल्का सा दबाएं. इसी प्रकार से सारी मठरियां तैयार करके रख लें.

4- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके मठरियों को क्रिस्पी होने तक तले

5- अब इसे तेल से निकाल कर ठंडा कर लें और एक कंटेनर में स्टोर करके रख लें. अब इसे चाय के साथ खाएं.

]]>