चार महीने में 7800 रुपये टूटा सोना – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

चार महीने में 7800 रुपये टूटा सोना, चांंदी में आई 15400 रुपये की गिरावट, जानें ताजा भाव
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 247 रुपये की बढ़त के साथ 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर 232 रुपये की बढ़त के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि पिछले सप्ताह सोने के भाव में कितना फर्क आया है।

बीते सप्ताह में सोने के भाव में यह आया अंतर

पिछले सप्ताह सोने के भाव में इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव 49,231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 49,172 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस सोने की कीमत में पिछले सप्ताह 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

बीते सप्ताह चांदी के भाव में यह आया अंतर

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 205 रुपये की बढ़त के साथ 63,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर 63,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 63,813 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में मात्र 78 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

सोना अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये नीचे

सोने की कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक टूट चुकी हैं। पांच फरवरी, 2021 की वायदा की सोने की कीमत में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर हम मौजूदा भाव से इसकी तुलना करें, तो इस सोने का भाव अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ गया है।

पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूटी चांदी

चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूट चुकी हैं।