चीन में केमिकल फैक्टरी के पास हुआ धमाका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 28 Nov 2018 07:34:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 चीन में केमिकल फैक्टरी के पास हुआ धमाका, 22 लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/20383 Wed, 28 Nov 2018 07:34:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20383  उत्तरी चीन की एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाके और आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए.

हादसा बीजिंग से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित शहर झांगजियाकू में हेबेई शेंघुआ केमिकल कंपनी के नजदीक हुआ जिसमें 50 छोटे-बड़े ट्रक भी जल गए. स्थानीय प्रचार विभाग ने अपने वेइबो सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.

Image result for blast zee news

धमाका देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर हुआ. धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सरकारी प्रसारक सीजीटीएन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें ट्रकों और कारों के जले हुए हिस्से सड़क पर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अभी हादसे की वजह नहीं पता चल पाई है. घटनास्थल पर खोज और बचाव का काम जारी है

]]>