छवि बदलने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय सिंह मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 19 Apr 2019 10:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 छवि बदलने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय सिंह मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं https://www.shauryatimes.com/news/40235 Fri, 19 Apr 2019 10:27:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40235  लोकसभा चुनाव में इस बार भोपाल सीट पर पूरे देश की नजर है। एक तरफ भगवा आतंक की बात कहने वाले दिग्विजय सिंह हैं तो दूसरी तरफ कट्टर हिंदूवादी छवि वाली साध्वी प्रज्ञा। ऐसे में ये चुनाव बड़ा दिलचस्प हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए चुनौती आसान नहीं है। उन पर हमेशा हिंदू विरोधी होने का आरोप लगता रहा है। ऐसे में वो इस बार अपनी छवि बदलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वो ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज हनुमान जयंती के मौके पर वो सुबह से ही बजरंगबली की दरबार में मत्था टेकने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल के छोला दशहरा मैदान स्थिक खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई। यहां केसरीनंदन के साथ दिग्विजय सिंह ने मंदिर के महंत का आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर निशाना भी साध दिया। मंदिर में दर्शन के साथ ही दिग्विजय सिंह यहां बनीं गौशाला में भी गए। इसके बाद दिग्विजय सिंह चार्ली श्री मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां हनुमानजी का आशीर्वाद लेने के बाद वो न्यू मार्केट में मौजूद हनुमान मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।

अब जब दिग्विजय सिंह सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़कर मंदिर-मंदिर घूम रही हैं तो फिर भला साध्वी प्रज्ञा कैसे पीछे रहती। वो भी हनुमान जयंती के मौके पर चुनाव प्रचार करने निकली तो बजरंगबली का आशीर्वाद लेना नहीं भूलीं और रातीबड़ में मौजूद हनुमान जी के मंदिर में पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। साध्वी ने भी कार्यकर्ताओं के सामने दोहराया कि ये धर्मयुद्ध है।

]]>