जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ बलात्कार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश में जलावन के लिए जंगल से लकड़ी लेने गई किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक मामला फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, दो दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गयी हुई थी। किन्तु जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसे खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद लड़की जंगल में बदहवास स्थिति में पड़ी हुई मिली।

उन्होंने बताया है कि पीड़ित लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस हुआ था। घर आने के बाद लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के लिये जेसीबी चलाने वाले युवक राहुल को जिम्मेदार बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल पीड़िता को बहला-फुसलाकर जंगल में अंदर तक ले गया था और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।