जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अब तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे…
जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ चुनावी रणनीति बनाएंगे। एक  न्यूज चैनल के मुताबिक प्रशांत किशोर ने टीएमसी के साथ अगले विधानसभा चुनाव में काम करने का समझौता कर लिया है।

प्रशांत किशोर ने बाकायदा टीएमसी के साथ कांट्रैक्ट भी साइन किया है और आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में वे बतौर रणनीतिकार ममता बैनर्जी के लिए काम करेंगे। जाहिर है प्रशांत किशोर के इस फैसले के बाद एक अहम सवाल भी खड़ा हो रहा है।

तो क्या नीतीश ने प्रशांत को सहमति दे दी है…

सवाल ये कि क्या इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी प्रशांत किशोर को सहमति दे दी है? दरअसल ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्रशांत किशोर ने पटना और दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद ही प्रशांत किशोर के ममता बनर्जी के लिए काम करने की खबरें सामने आईं हैं।

जदयू ने कहा-पार्टी के पद पर रहते हुए संभव नहीं

गुरुवार को जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ऐसे में इस तरह की कोई भी बात बिना राष्ट्रीय अध्यक्ष की इजाजत के संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे जेडीयू को इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

अजय आलोक ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर कोई भी किसी को सलाह दे सकता है, लेकिन पार्टी के पद पर रहते हुए ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए पार्टी की कार्यसमिति और खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आगे तय करेंगे।

बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर पीएम मोदी, जेडीयू, यूपी विधानसभा चुनाव में एसपी और कांग्रेस, पंजाब कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के लिए भी रणनीति बनाने का काम कर चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस को प्रशांत ने दिलायी सफलता

गौरतलब है कि हाल में ही प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाई थी और इसमें उन्हें जबरदस्त सफलता भी हासिल हुई थी। आंध्र में जहां जगन मोहन रेड्डी अपार बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बने। वहीं, उनकी पार्टी 25 लोकसभा सीटों में 22 पर जीतने में कामयाब रही। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपनी टीम को बधाई भी दी थी।

ममता को इसलिए भाये प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कई राज्यों में अन्य राजनीतिक दलों के लिए एक रणनीतिक विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, इसलिए टीएमसी उन्हें अपने साथ लाना चाहती है। बताया जा रहा है कि टीएमसी यह जानना चाहती है कि लोकसभा चुनाव में क्या गलत हुआ है? इसके साथ ही आगामी नगरपालिका चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनावों में संभावित नुकसान को किस तरह रोका जाए? इसके लिए क्या रणनीति हो? इसपर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा टीएमसी के किए गए विकास कार्यों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए इसपर भी बात होनी है।टीएमसी और राज्य प्रशासन का मानना है कि मोदी सरकार के पास अच्छे कम्युनिकेशन कौशल के कारण सत्ता में वापस आ पाई, जिसका टीएमसी के पास अभाव था।

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर,यानि पीके सर की क्लास पटना में चल रही है….
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर,यानि पीके सर की क्लास पटना में चल रही है जिसमें युवाओं को वो राजनीति के गुर सिखा रहे हैं। इस तरह प्रशांत किशोर युवाओं के बीच बिहार की राजनीति को नयी दिशा देने की तैयारी में लगे हुए हैं और इस तरह वे एक हजार युवाओं की ऐसी फौज तैयार कर रहे हैं, जो घर-घर में जदयू के झंडा को लहराने में अहम भूमिका निभायेंगे। प्रशांत किशोर ने अाज की बैठक में छात्र संगठनों को बुलाया है और इसमें जदयू के कई नेता भी शामिल होंगे।

सियासत की पिच पर गेमचेंजर वाली इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रदेश भर के करीब 250 युवाओं से सीधी बात की और सोमवार को भी पीके सर की क्लास चलेगी जिसमें मुख्यमंत्री भी आज हिस्सा लेंगे।

कल की इस बैठक में युवाओं को जदयू से जुड़कर राज्य को टॉप टेन राज्यों में शामिल कराने की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें  नीतीश सरकार के बारे में बिहार के युवा क्या सोचते हैं? अपने राज्य को लेकर उनकी क्या परिकल्पना है?

यह जानकारी लेने के लिए प्रशांत किशोर ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवा और छात्र-छात्राओं के साथ बैठक का आयोजन किया था। सात सर्कुलर रोड पर रविवार दोपहर एक बजे शुरू हुई यह  बैठक चार बजे तक चली।

बैठक में शामिल सभी युवाओं को एक एप के जरिये बैठक में आने के लिए संदेश दिया गया था और सबको सवाल करने का भी मौका दिया गया।

प्रशांत किशोर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार के काम की तुलना लालू और राबड़ी के शासनकाल से करनी चाहिए। अभी महाराष्ट्र-गुजरात से बिहार की तुलना करना जल्दबाजी होगी। नीतीश सरकार के काम को  लेकर सामान्य रूप से सोचने की जरूरत है कि बिहार 2005 से पहले कैसा था? अब कितना काम हुआ और अभी कितना काम और करने की जरूरत है? इस पर बात होनी चाहिए।

सीएम नीतीश की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी से की

युवाओं से सीधे संवाद के दौरान जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की। एक युवा के सवाल के जवाब में उनका कहना था कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सभी की सुनते हैं।

नयी जानकारी के आधार पर वह चीजों को दुरुस्त करते हैं। राहुल गांधी में यह गुण नहीं है। नीतीश कुमार वंशवाद की राजनीति नहीं करते हैं। जातिगत राजनीति के सवाल पर कहना था कि बिहार बदनाम है, लेकिन यह सभी राज्यों में हो  रहा है। जाति के आधार पर ही चुनाव जीते जाते तो लालू प्रसाद ही बिहार के स्थायी मुख्यमंत्री होते।