जब अभ्यास के दौरान फाइटर प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 08 Aug 2018 05:53:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जब अभ्यास के दौरान फाइटर प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल https://www.shauryatimes.com/news/7944 Wed, 08 Aug 2018 05:53:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7944 उत्तरी यूरोप के एस्टोनिया में एक लड़ाकू विमान से अचानक मिसाइल लॉन्च हो गईं, जिससे सेना में हड़कंप मच गया. यह लड़ाकू विमान स्पैनिश था, जो प्रैक्टिस कर रहा था.जब अभ्यास के दौरान फाइटर प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल

एस्टोनिया की सेना ने बताया कि यह स्पैनिश फाइटर प्लेन जब अभ्यास कर रहा था, उसी वक्त बाल्टिक के हवाई क्षेत्र में अचानक इससे मिसाइल लॉन्च हो गए. हालांकि, गनीमत ये रही इस हादसे से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

यह फाइटर विमान एयर पुलिसिंग का हिस्सा था और मंगलवार दोपहर एस्टोनिया के दक्षिणी हिस्से के अभ्यास क्षेत्र में था.

बताया गया कि मिसाइल में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ था और आखिरी बार वह उत्तरी दिल्ली के टार्टू शहर से 40 किलोमीटर दूर ट्रेस किया गया था. हालांकि, इस मिसाइल में हादसे के दौरान ऑटेमैटिकली ध्वस्त होने का सिस्टम है, लेकिन बताया गया कि यह मिसाइल जमीन तक गया.

हादसे के बाद एस्टोनिया के प्रधानमंत्री ने फेसबुक पर लिखा कि ईश्वर की कृपा है कि इस हादसे से कोई मानवीय क्षति नहीं पहुंची. हालांकि, उन्होंने इस हादसे को बेहद खेदजनक बताया.

]]>