जम्मू कश्मीर में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज राज्‍य में मतदान जारी है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 10 Oct 2018 05:57:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जम्मू कश्मीर में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज राज्‍य में मतदान जारी है https://www.shauryatimes.com/news/13437 Wed, 10 Oct 2018 05:57:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13437  जम्मू कश्मीर में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज (बुधवार को) राज्‍य में मतदान जारी है. सुबह 6 बजे से शुरू हुए मतदान में शामिल होने के लिए लोग पोलिंग बूथों पर कतार में लगे दिखे.  चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. चुनाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का गश्त बढ़ा दिया गया है, ताकि जनता के बीच किसी तरह का खौफ ना रहे. अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक होंगे. 

LIVE UPDATES: 

11.00 बजे : स्थानीय निकाय चुनावों में पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण के मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

9.10 बजे : रंबन के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी आजाद सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद मौत हो गई है. प्रत्याशी की मौत हो जाने के बाद मतदान को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

9.00 बजे : सुबह 8 बजे तक जम्मू के रंबन, बटोटे और बनिहाल जिलों से 14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. 

200 प्रत्याशियों की किस्तम पर लगा है दांव
दूसरे चरण में राज्‍य में 165 वार्ड पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में करीब 200 से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 62 को निर्विरोधी विजय घोषित कर दिया गया है. वहीं करीब 50 वार्ड वार्ड ऐसे हैं, जहां किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है. बता दें कि इस दूसरे चरण में करीब डेढ़ लाख से अधिक वोटर हैं. जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले की अनंतनाग म्यूनिसिपल कारपोरेशन के 25 वार्ड में से 16 पर वोटिंग हो रही है. यहां 47 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं. 

]]>