जस्टिन लैंगर: एशेज़ टेस्ट सीरीज़ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 13 Aug 2019 07:39:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 हमारे पास अच्छे विकल्प कोच जस्टिन लैंगर: एशेज़ टेस्ट सीरीज़ https://www.shauryatimes.com/news/52354 Tue, 13 Aug 2019 07:39:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52354 एशेज़ टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले को बड़े अंतर से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने कई आलोचकों को गलत साबित कर दिया है जिन्हें लगता था कि इस सीरीज़ की प्रबल दावेदार इंग्लैंड है. एशेज़ के पहले मुकाबले में मेज़बान विश्व विजेता इंग्लैंड की हार के बाद अब सीरीज़ में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले उन्नीस माना जा रहा है. लेकिन अब दूसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उन्हें लॉडर्स मैदान पर खेले जाने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पाटा (सपाट) विकेट मिलने की उम्मीद है. एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. लॉडर्स में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ रिकार्ड अच्छा रहा है. लैंगर ने कहा, “विकेट काफी अच्छी होगी. मुझे विकेट को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पाटा विकेट है. जब आप लॉडर्स आते हैं तो विकेट आखिरी चीज होती है जो आप देखते हैं वहीं दूसरे मैदानों पर आप सबसे पहले विकेट को देखते हैं, लेकिन यहां काफी कुछ है. मुझे यहां आना पसंद है. विकेट पर चाहे घांस हो या विकेट सूखी हो, हमारे पास अच्छे विकल्प हैं. एक कोच और चयनकर्ता के तौर पर यह मेरे लिए अच्छी बात है.”

]]>