जांच में जुटी पुलिस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 24 Apr 2021 11:11:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दवा कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/109628 Sat, 24 Apr 2021 11:11:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109628 पटना: बिहार की राजधानी पटना के दवा मंडी में शनिवार को एक दवा कारोबारी ने दूसरे दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कारोबारी की शिनाख्त रजनीश सर्जिकल के मालिक रजनीश कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  जिले के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्रा रोड में मृतक की दवाइयों की दुकान है.

आज सुबह दुकान के समक्ष बाइक लगाने के विवाद में दुर्गा सर्जिकल के मालिक से उसकी की तू-तू मैं-मैं हुई थी. देखते ही देखते दोनों दुकानदारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुर्गा सर्जिकल के मालिक ने रजनीश पर बंदूक निकाल कर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस घटना में रजनीश के एक स्टाफ को भी गोली लगी है. शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना बाद सनसनी फ़ैल गई है.

घटना के बाद आननफानन रजनीश और उसके स्टाफ को रिक्शे पर लाद कर PMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रजनीश को मृत बता दिया. जबकि स्टाफ फिलहाल इलाजरत है. वहीं, घटना की सूचना पाकर पटना SSP उपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच चुके हैं. मामले की जांच की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. आसपास के दुकानदारों से पूछताछ जारी है.

]]>
कोच्चि में लड़की की रहस्यमय तरीके से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/109106 Mon, 19 Apr 2021 11:47:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109106 केरल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के ‘लापता’ पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले महीने यानी 20 मार्च को कोच्चि में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। सानू मोहन को कर्नाटक में कथित रूप से लापता होने के एक महीने बाद गिरफ्तार किया गया था। रविवार को। ” वह हमारी हिरासत में है। उसे कोच्चि लाया जा रहा है।

मामले का रहस्य यह है कि मोहन और उनकी 13 वर्षीय बेटी वैगा दोनों 20 मार्च की रात से अपने फ्लैट से गायब हो गए थे और दो दिन बाद वैगा यहां एक नदी में मृत पाए गए थे। पुलिस घटना के बाद से रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद से मोहन की तलाश में थी। एक होटल में स्पॉट किए जाने के बाद शनिवार को एक पुलिस टीम कोल्लम, मुलाम्बिका गई थी।

माना जाता है कि मोहन, जो अपनी कार में कोच्चि छोड़ गया था, कथित तौर पर 10 अप्रैल से छह दिनों तक होटल में रहा था। पुलिस को संदेह है कि लड़की के नदी में डूबने की योजना बनाई गई हत्या का मामला हो सकता है। उन्हें संदेह है कि जब वह पानी में फेंका गया था तब पीड़िता जीवित थी।

]]>
दिल्ली में चार्टेड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/105778 Tue, 16 Mar 2021 10:41:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105778 नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस चाहे लाख दावे करती रही, किन्तु राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी लगातार बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां अज्ञात हमलवारों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त अनिल अग्रवाल के रूप में हुई है. बदमाशों ने मंगलवार की सुबह उन पर हमला किया. बताया जा रहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल जब आज सुबह अपने घर से बाहर जा रहे थे, तभी स्कूटी पर सवार हमलावर उनके पास पहुंचे. इससे पहले अनिल अग्रवाल कुछ समझ पाते, तभी स्कूटी सवार हमलावर ने उन्हें गोली मार दी और घटनास्थल से भाग निकला. गोली पास से मारी गई थी. लिहाजा अनिल वहीं जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. किन्तु तब तक हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर जा चुके थे. पुलिस ने अनिल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया. अब पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके.

]]>
महज 500 रुपए के विवाद में मकान मालिक ने कर दी किराएदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/105363 Sat, 13 Mar 2021 09:52:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105363 मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है. यहां केवल 500 रुपये के लिए मकान मालिक ने किरायेदार का क़त्ल कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं, मृतक की मां का रो-रो का बुरा हाल है. घटना थाना बेवर इलाके की है. जहां केवल 500 रुपये के लेन देन को लेकर हुए झगडे में किरायेदार श्याम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पुलिस ने कहा कि मकान मालिक हरि दीक्षित ने वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. आनन-फानन में पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर, सीओ (प्रशिक्षु) आशुतोष सहित बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक की मां से घटना को लेकर जानकारी जुटाई. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजने की बात कह रही है.

सीओ अमर बहादुर सिंह का कहना है कि बेवर के नवीन गल्ला मंडी में एक खबर मिली कि एक आदमी को गोली मार दी गई है. इस सूचना पर बेवर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो उन्होंने देखा कि श्याम पांडे नाम के एक शख्स के सीने में गोली लगी हुई है और उनको फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पाया गया है कि श्याम पांडे किराये पर रहते थे. मकान मालिक से किराये के लिए विवाद हुआ था. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस टीमें लगा दी गई है और काफी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

]]>
घर के बाहर घूम रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/100364 Sat, 30 Jan 2021 11:12:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100364 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बुजुर्ग की हत्या का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है. लोनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोतवालपुर गांव में घर के बाहर वृद्ध को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि रात लगभग तीन बजे बदमाश आए और बुजुर्ग को घर से बाहर बुलाया. बुजुर्ग के घर से बाहर निकलते ही कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर दिए.

इस घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग वहां जमा हो गए. गंभीर हालत में वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है .

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण ईरज राजा, डीएसपी अतुल कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की तफ्तीश  में जुट गए. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे बुजुर्ग के दामाद का हाथ है. पुलिस फिलहाल आरोपी दामाद और उसके साथियों की खोज कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

]]>
बदायूं में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जाँच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/97309 Mon, 04 Jan 2021 10:24:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97309 बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को एक युवक और एक किशोरी की लाश पेड़ से लटकी मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिरौलिया गांव की है. गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक और एक किशोरी के शव लटके पाए गए हैं. उनकी शिनाख्त गांव के ही रतिराम (18) और प्रीति (17) के रूप में हुई है.

मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रतिराम और प्रीति रात से ही गायब थे. ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. मामले के लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया है कि, ”प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. युवक और किशोरी दोनों एक ही जाति के हैं. आपस में दूर के संबंधी भी बताए जा रहे हैं. परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, फिर भी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मौत के कारण का पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

]]>
UK : ऋषिकेश में ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लाखों के माल किया गायब, जाँच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/88044 Sat, 24 Oct 2020 08:14:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88044 श्यामपुर फाटक स्थित एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर फाटक पर सुमित रस्तोगी की ज्वैलरी शॉप है। शनिवार की सुबह किसी ने उन्हें दुकान के शटर खुला होने की सूचना दी। दुकान स्वामी सुमित रस्तोगी जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे, जबकि शटर भी कुछ खुला हुआ था। दुकान के भीतर भी पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान से कुछ नगदी व लाखों मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान की जांच की। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें रात्रि करीब दो बजे एक व्यक्ति दुकान में चोरी करता नजर आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

]]>
दिल्ली में खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/82457 Sun, 30 Aug 2020 09:11:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82457 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से पंजाब के खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों ने 15 अगस्त से पूर्व पंजाब को मोगा के उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ मोगा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आतंकियों की पहचान इंद्रजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

दिल्ली में करनाल रोड से आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के साथ ही प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस संगठन से भी जुड़े हुए हैं। दोनों संदिग्ध विदेश भागने की फिराक में थे। स्पेशल सेल आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

15 अगस्त को फहराया था झंडा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गत दिनों प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस संगठन के लोग खालिस्तान के समर्थन में फोन कॉल करने के अलावा मैसेज भेज रहे थे। उसमें कहा जा रहा था कि 15 अगस्त को जो भी शख्स लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराएगा उसे सवा लाख डॉलर पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, सरकारी कार्यालय पर झंडा फहराने पर उन्हें ढाई हजार डॉलर दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्धों ने एक खालिस्तानी झंडा तैयार करवाया था और अपने एक अन्य साथी के साथ 15 अगस्त से पहले पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय पर तिरंगा को फाड़कर खालिस्तानी झंडे को फहरा दिया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना के मोगा पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पंजाब पुलिस ने आतंकियों पर 50 हजार रुपये का इनाम रख रखा था। स्पेशल सेल आतंकियों के संपर्कों की जांच कर रही है।

बता दें कि अभी हाल में ही दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली के धौला कुआं इलाके में एक आइएसआइस आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग किया था। आतंकी यूपी का रहने वाला था। उसके घर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी।

]]>
शादी में हुआ डीजे बंद तो चल गई गोली, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/76733 Sat, 01 Feb 2020 10:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76733 ग्वालियर से अपराध का नया मामला सामने आया है। इस मामले में शादी में डीजे बंद करने पर पड़ोसियों ने दुल्हें के ममरे भाई को तलवार मार दी है। जी हाँ, वहीं जब उसे बचाने आगे अन्य परिजन आए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और फायरिंग कर दी है। इस मामले में घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल नया मोहल्ला की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर माला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल स्थित नया मोहल्ला निवासी महेन्द्र पुत्र रामस्वरूप शाक्य प्रायवेट जॉब करते है और उनके भाई धीरज का विवाह के रिस्पेशन का कार्यक्रम चल रहा था और मोहल्ले के आनंद शाक्य, मानवेन्द्र, हेमंत, शिवनारायण और गोलू डांस कर रहे थे। वहीं उस दौरान शराब के नशे में युवक हंगामा कर रहे थे तो महेन्द्र के मामा के बेटे कोमल ने डीजे बंद करा दिया। इसी बात से नाराज होकर आनंद शाक्य, मानवेन्द्र, हेमंत, शिवनारायण और गोलू ने उसकी मारपीट कर तलवार मार दी और यह सब होने से वह घायल हो गया।

उस दौरान उसे बचाने के लिए जब कोमल के पिता हरिराम व चचेरा भाई हरीश तथा अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी मारपीट कर फायरिंग कर दी। इस मामले में घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।

]]>
खेत में मिला महिला का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/76730 Sat, 01 Feb 2020 10:20:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76730 हाल ही में अपराध का नया मामला ऐसा सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मामले में महिला की हत्या कर उसका शव बेलपोखरा के एक खेत में जला दिया गया है और मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में लगी हुई है. वहीं इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि, ‘इस मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं और एक टीम समीपवर्ती राज्य यूपी भेजी गई है, जो गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड चेक करेगी। वहीं अन्य टीमों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।’

इस मामले में बेलपोखरा गांव में सड़क के समीप खेत में शुक्रवार की सुबह महिला का जला शव देखकर लोग चौंक गए और ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बता दिया है. इस मामले में राहगीरों ने बताया कि, ‘खेत से धुआं उठता देखकर वे घटनास्थल के पास गए और बेलपोखरा रोड पर करीब सौ मीटर चलने के बाद खेत में सड़क से 20 कदम दूरी पर शव फेंका गया था।’ इस मामले में यह कयास लगाया जा रहा है कि कातिलों ने महिला की हत्या अन्यत्र करने के बाद यहां खेत में जलाया है।

वहीं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ पंकज गैरोला, रामनगर कोतवाल रवि सैनी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने कहा कि, ‘घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हो सकती है और महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।’ इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ‘शव को जलाने के लिए मोबिल आयल का इस्तेमाल किया गया है. ‘ अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>