जानिए आज के भाव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 09 Apr 2021 10:55:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम भी हर कम, जानिए आज के भाव https://www.shauryatimes.com/news/107963 Fri, 09 Apr 2021 10:55:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107963 सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.34 फीसद या 231 रुपये की गिरावट के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.41 फीसद या 281 रुपये की गिरावट के साथ 68,237 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.34 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.20 फीसद या 3.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

]]>
खाड़ी संकट गहराने की आशंका के बीच महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानिए आज के भाव https://www.shauryatimes.com/news/72479 Sat, 04 Jan 2020 08:56:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72479 बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद मुख्य तेल उत्पादक देशों में अस्थिरता की आशंका के बीच शनिवार को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल के भाव में आठ पैसे से 11 पैसे तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं, डीजल के दाम में 12 से 16 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 75.45 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। दूसरी ओर डीजल 15 पैसे की तेजी के साथ 68.40 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

दिल्ली के बाद अगर बात करें कोलकाता की तो वहां भी पेट्रोल के दाम में शनिवार को 10 पैसे तक की तेजी दर्ज की गई। शहर में एक लीटर पेट्रोल का भाव 78.04 रुपये हो गया। डीजल के दाम की बात करें तो शहर में एक लीटर डीजल के लिए 70.76 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत में शनिवार को 10 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहर में एक लीटर पेट्रोल का दाम 81.04 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। डीजल खरीदने के लिए आपको 70.76 रुपये चुकाने होंगे। यह प्रति लीटर 15 पैसे की बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की तेजी रही और शहर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 78.39 रुपये हो गई। दूसरी ओर वहां एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 72.28 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.08 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। वहीं, डीजल का भाव भी 73.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अब बात करते हैं दिल्ली से लगे नोएडा एवं गुरुग्राम की। नोएडा में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे प्रति लीटर की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव चढ़कर 76.60 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल का भाव 15 पैसे की वृद्धि के साथ 68.67 रुपये प्रति लीटर हो गया। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आठ पैसे की तेजी के साथ 74.80 रुपये और डीजल का दाम 12 पैसे की बढ़त के साथ 67.32 रुपये प्रति लीटर हो गया।

]]>