जानिए आप के साथ गठबंधन पर क्या कहा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 19 Mar 2019 05:46:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शीला दीक्षित ने राहुल को लिखा पत्र, जानिए आप के साथ गठबंधन पर क्या कहा https://www.shauryatimes.com/news/36377 Tue, 19 Mar 2019 05:46:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36377  दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर अनिश्चिता बरकरार है. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन के खिलाफ पत्र लिखा है. पिछले हफ्ते लिखे गए पत्र में दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, दवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया ने गठबंधन पर कार्यकर्ताओं का मूड जानने के लिए फोन सर्वेक्षण पर विरोध जताया है.

दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने बताया, ‘‘दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस प्रमुख से गुजारिश की है कि वह ‘आप’ से गठबंधन नहीं करें क्योंकि यह दीर्घकाल में पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा.’’ नेता ने कहा कि उन्होंने पार्टी की शक्ति ऐप्प के जरिए किए गए फोन सर्वेक्षण पर भी ऐतराज जताया है. यह सर्वेक्षण दिल्ली कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पीसी चाको ने कराया है.

सर्वेक्षण में दिल्ली कांग्रेस के करीब 52,000 कार्यकर्ताओं की राय मांगी गई थी कि क्या पार्टी को आप से गठबंधन करना चाहिए या नहीं.

]]>