जानिए- कीमत और फीचर्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 11 Sep 2020 08:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Nokia 5.3 भारत में ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स https://www.shauryatimes.com/news/83578 Fri, 11 Sep 2020 08:13:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=83578 HMD Global ने पिछले दिनों ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 5.3 को लॉन्च किया था। जो कि फ्लैश सेल के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर उपलब्ध कराया गया। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यूजर्स को फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि कंपनी ने इसे ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। यानि यूजर्स कभी भी इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Nokia 5.3 की कीमत

Nokia 5.3 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत पर नजर डालें तो 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये और 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन चारकोल, सियान और सैंड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Nokia 5.3 के साथ मिलेंगे खास ऑफर्स 

अगर आप इस स्मार्टफोन को Amazon से खरीदते हैं तो कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। HSBC कैशबैक कार्ड पर यूजर्स को 5 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime Users के लिए कैशबैक उपलब्ध है। इसके अलावा Nokia 5.3 को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं।

Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 5.3 में यूजर्स को 6.55 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। खास बात है कि इस स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर की भी सुविधा उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करता है और इसमें दी गई स्टोरेज को एक्सपेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Nokia 5.3 में चार रियर कैमरे मिलेंगे। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि 5MP का सेकेंडरी सेंसर 2MP के दो अन्य सेंसर उपलब्ध हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी दो दिनों का बैकअप देने में सक्षम है।

]]>
Motorola ने अपना किफायती Motorola One 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए- कीमत और फीचर्स https://www.shauryatimes.com/news/82592 Tue, 01 Sep 2020 07:10:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82592 स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola ने अपना किफायती Motorola One 5G स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फ्रंट में दो कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Motorola One 5G स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Motorola One 5G की कीमत

Motorola One 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 500 डॉलर (करीब 36,600 रुपए) है। इस स्मार्टफोन को Oxford ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Motorola One 5G की स्पेसिफिकेशन

Motorola One 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,520 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से  1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित My UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Motorola One 5G का कैमरा

कैमरे की बात करें तो यूजर्स को Motorola One 5G स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 16MP + 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Motorola One 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने Motorola One 5G स्मार्टफोन में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W Turbo पावर चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है।

Moto G9

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले Moto G9 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपए है। Moto G9 में 6.5 इंच का एचडी प्लस मैक्स विजन टीएफटी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 87 प्रतिशत है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो Moto G9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑटो-स्माइल कैप्चर, एचडीआर, फेस ब्यूटी और Manual मोड जैसे कैमरा फीचर्स मिलेंगे।

Moto G9 की बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने मोटो जी9 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिला है, जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम है।

]]>