जानिए नवरात्रि में रंगों का महत्व – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 10 Oct 2020 04:20:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जानिए नवरात्रि में रंगों का महत्व https://www.shauryatimes.com/news/86620 Sat, 10 Oct 2020 04:20:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86620 इन दिनों दुर्गा माता की आाराधना नवरात्रि के पर्व के दौरान की जा रही है। अलग-अलग दिन माता की अलग-अलग तरह से आराधना की जा रही है। ऐसे में तरह-तरह से माता को प्रसन्न किया जाता है। लोग पूर्ण भक्तिभाव से माता जी की आराधना करते हैं। माता जी का 9 दिनों तक विभिन्न स्वरूप में पूजन करने और उनकी आराधना का विधान है। माता की आराधना के लिए श्रद्धालु 9 दिनों में लाल रंग के कपड़े का उपयोग कर आराधना करते हैं। आखिर किस दिन किसे कौन से कपड़े पहनने हैं यह देखना चाहिए।

पहले दिन माता शैलपुत्री का लाल रंग के पकड़े से पूजन होता है।

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन होता है। इस दिन साधकों को राॅयल ब्लू रंग के परिधानों का उपयोग कर आराधना करनी होती ह।

तीसरे दिन चंद्रघंटा माता का पूजन किया जाता है।

4 था दिन  आज नवरात्रि का 4 था दिन मनाया जा रहा है। इस दिन मां कुष्माण्डा का पूजन होता है। आज के दिन कुष्माण्डा देवी की आराधना की जाती है। इस दिन साधक हरे रंग के कपड़ों पर ध्यान देते हैं।

5 वां दिन नवरात्रि का पांचवा दिन देवी मां स्कंदमाता की आराधना होती है। जातक को ग्रे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इस दिन स्कंदमाता की आराधना होती है। माता भक्तों को सुख व शांति देती हैं देवासुर संग्राम में भगवान स्कंद जो कि देवताओं के सेनापति थे उनकी माता होने के कारण उनका नाम स्कंद माता रखा गया।

6 वां दिन आदिशक्ति श्री कात्यायनी का पूजन होता है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी मां उनके यहां पुत्र स्वरूप में उत्पन्न हुई थी। जिसके कारण उन्हें कात्यायनी कहा गया।

7 वां दिन मां कालरात्रि माता की यह शक्ति सातवें दिन पूजनीय हैं। माता काल का नाश करने वाली हैं। जिसके कारण उन्हें कालरात्रि कहा जाता है। इस दिन साधक सफेद रंग के परिधान पहनता है।

8 वां दिन दुर्गा माता को आठवें दिन पूजन किया जाता है इस दिन माता महागौरी स्वरूप में रहती है। माता का स्वरूप गुलाबी आवरण लिए है। साधक इस दिन गुलाबी परिधान पहनते हैं।

9 वां दिन माता की आराधना नवें दिन आदि शक्ति अर्थात सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। माता का यह रंग पूरा सफेद है। जिसके कारण 9 वें दिन साधकों को सफेद रंग के परिधान पहनने होते हैं। माता श्रद्धालुओं को हर मनोवांछित फल देती है। इनके पूजन से सभी तरह की सिद्धियां मिल जाती हैं।

 

]]>