जानिए पूरा मामला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 31 Mar 2021 11:12:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 TNB समेत अन्य लॉ कॉलेजों पर 12 अप्रैल को HC में होंगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/107426 Wed, 31 Mar 2021 11:12:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107426 हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद टीएनबी लॉ कॉलेज समेत सूबे के अन्य विधि महाविद्यालयों में संसाधनों की स्थिति में सुधार हो सकता है। संसाधनों के अभाव में कोर्ट ने नामांकन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सूबे के सभी लॉ कॉलेजों के निरीक्षण के बाद आदेश जारी किया है।

22 मार्च को हुई थी सुनवाई

इसकी अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। 22 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने नामांकन रोकने का फैसला सुनाया था। शिक्षकों और कर्मियों की कमी से जूझ रहे लॉ कॉलेजों की स्थिति को लेकर कोर्ट ने इस मामले में बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन और स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन को भी पार्टी बनाने को कहा है। दोनों कमीशन के माध्यम से ही कर्मियों और शिक्षकों की बहालियां होनी है।

राज्य सरकार करेगी कर्मियों की बहाली

दरअसल, सूबे के किसी भी विश्वविद्यालय में कर्मियों की नियुक्ति का जिम्मा सरकार ने लिया है। राज्य शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय को कर्मिचारियों की नियुक्ति करने पर रोक लगा दिया है। उनके द्वारा कहा गया है कि ये नियुक्तियां सरकार स्तर से ही होगी। ऐसे में अब तक मामला ठंडे बस्ते हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानक पर नहीं उतरे कॉलेज

हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सूबे के सभी लॉ कॉलेजों की जांच कराई गई थी। टीम लॉ कॉलेज भी पहुंची थी। जहां संसाधन के अभाव पर टीम के लोगों ने टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा था कि इतने कम संसाधनों में मान्यता कैसे दी जा सकती है। इसी प्रकार सूबे के अन्य लॉ कॉलेजों में भी टीम ने निरीक्षण किया। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट टीम लेकर गए।

कॉलेजों को आदेश का इंतजार

ऐसे में रिपोर्ट देखने के बाद हाई कोर्ट ने भी संसाधन को लेकर टिप्पणी करते हुए नामांकन पर रोक लगा दी है। अब 12 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजर है कि कोर्ट लॉ कॉलेज में नामांकन को लेकर क्या निर्णय देती है। तभी आगे की प्रक्रिया कॉलेजों द्वारा शुरू की जाएगी।

]]>
लड़की ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/89162 Mon, 02 Nov 2020 10:06:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89162 भोपाल: हाल ही में अपराध का एक मामला भोपाल से सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक प्राइवेट बीमा कंपनी की महिला मैनेजर से ज्यादती हुई है। महिला संग ज्यादती करने वाला आरोपी उसका प्रेमी है जो जूस का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है उसने इस बारे में शुरुआत में लड़की को नहीं बताया था। करीब छह साल तक उसने लड़की को शादी का झांसा दिया और वह इस बीच लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं उसके बाद आरोपी ने यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि ‘उसकी जाति दूसरी है। इस कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता।’

अंत में परेशान होकर लड़की ने आज सुबह 4 बजे अयोध्या नगर थाने पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। पुलिस का कहना है अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले के बारे में बात करते हुए कहा कि अयोध्या नगर में रहने वाली 36 साल की लड़की एमपी नगर स्थित एक बीमा कंपनी में मैनेजर है।

महिला ने पुलिस को बताया कि, ‘साल 2014-15 में उसकी पहचान कोहेफिजा के ईदगाह हिल्स में रहने वाले लव बजाज से हुई थी। वह एक परिचित के माध्यम से एक कार्यक्रम में उससे मिली थी। उसके बाद बातचीत होने लगी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके घर अयोध्या नगर में आकर उससे दुष्कर्म किया। पहली बार नवंबर 2015 में लव ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद वह लगातार शादी करने की बात कहता रहा। उसने यह भी छिपाया था कि वह जूस का ठेला लगाता है। अब वह शादी करने से भी इनकार कर रहा है।’ पुलिस ने इस मामले में आरोपी को खोजने के लिए टीम बना ली है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

]]>
एक छोटे हार्डवेयर के कारण छह लाख करोड़ डॉलर का बिज़नेस हुआ बंद, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/86116 Mon, 05 Oct 2020 08:45:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86116

टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज (Tokyo Stock Exchange) की ट्रेडिंग प्रणाली (Trading System) में एक महत्वपूर्ण हार्डवेयर डेटा डिवाइस में खराबी पाई गई. जिसके कारण एक्सचेंज को पूरे दिन के लिए बंद करना पड़ा. गुरुवार की सुबह 7:04 मिनट पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इक्विटी मार्केट (Equity Market) को इस समस्या का सामना करना पड़ा. ऐसे में गुरुवार को 6 ट्रिलियन डॉलर की इस इक्विटी मार्केट को सुबह खोलने के लिए एक घंटे का भी समय नहीं बचा था. वहीं, एक्सचेंज के सभी अधिकारी भी इस समस्या के आगे पस्त नजर आए.

1999 में आया था इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम
बता दें कि 1999 में ट्रेडिंग प्रणाली को पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम में बदलने के बाद से यह पहली बार है, जब टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज को पूरे दिन के लिए बंद करना पड़ा. इस कारण बाजार के प्रतिभागियों और अधिकारियों ने इसकी आलोचना की. वित्त मंत्री तारो एसो (Taro Aso) ने कहा, ‘एक्सचेंज बाजार के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह अस्वीकार्य है कि इस समस्या के चलते व्यापारिक अवसरों से इनकार कर दिया गया.’ उन्होंने कहा कि मशीनी कलपुर्जों में ऐसी समस्याएं स्वाभाविक है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि किसी भी संभावनाओं से इनकार किया जाए.

2010 में लॉन्च हुआ था एरोहेड सिस्टम
बता दें कि टोक्यो एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम को ऐरोहेड (Arrowhead system) कहा जाता है जिसे साल 2010 में बड़ी गर्मजोशी के साथ लॉन्च किया गया था. एक्सचेंज के अनुसार, ऑर्डर खरीदने और बेचने के इस सिस्टम में 350 सर्वरों की प्रक्रिया में कुछ कमी आई थी लेकिन पहले दशक में ऐसी कोई खराबी नहीं पाई गई थी. लेकिन बीते गुरुवार नबंर वन शेयर डिस्क हार्डवेयर डिवाइस में खराबी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसमें मेमोरी एरर की समस्या बताई जा रही है. इन डिवाइस में सभी सर्वरों का डेटा स्टोर किया जाता है. वहीं, नंबर एक डिवाइस के खराब होने से नंबर 2 डिवाइस ने भी स्वत: काम करना बंद कर दिया था.

डेटा का नष्ट या गायब होना
बता दें कि जब एक्सचेंज के सभी अधिकारी अपनी डेस्क पर बैठे तो उन्हें डेटा संबंधी समस्याएं देखने को मिलीं. लेकिन इनमें से कुछ अधिकारियों ने डेटा के गायब होने की भी बात कही. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके सिस्टम पर आने वाली जानकारी सही थी या गलत. वहीं, सुबह 8:05 मिनट पर ट्विटर के जरिए एक्सचेंज अधिकारियों ने ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल से संपर्क किया.

सुबह 8:36 बजे, विदेशी मुद्रा बाजार ने अंतत: प्रतिभूतियों फर्मों को सूचित किया कि ट्रेडिंग रोकी जा रही है. इसके तीन मिनट बाद ही सार्वजनिक तौर पर एक प्रेस रिलीज जारी की गई. लगभग 15 सालों में यह पहली बार था, जब एक्सचेंज को पूरी तरह से ट्रेडिंग आउटेज का सामना करना पड़ा.

ऐतिहासिक निर्णय
कुछ बाजार सहभागियों ने इसके बंद होने पर हंगामा किया. टोक्यो के मित्सुबिशी यूएफजे कोकुसाई एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कोषाधिकारी कियोशी इशिगने (Kiyoshi Ishigane) ने कहा, ‘पहले भी इस तरह की समस्या को जल्द ही सुलझा लिया गया था लेकिन मैं मानता हूं कि इस बार थोड़ा विलंब हो सकता है.’ उन्होंने बताया कि साल 2012 में ऐरोहेड सिस्टम में थोड़ी खराबी देखी गई थी जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया गया था. इसलिए उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी इसमें तेजी दिखाई जाएगी.

तकनीकी चर्चा
स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोइचिरो मियहारा (Koichiro Miyahara) और मुख्य सूचना अधिकारी रयूसुके योकोयामा (Ryusuke Yokoyama) समेत चार एक्सचेंज अधिकारियों को इस समस्या को समझाने के लिए पत्रकारों का सामना करना पड़ा. 100 मिनट चली इस प्रेस ब्रीफिंग में एक्सचेंज के अधिकारियों ने समस्या पर चर्चा से पहले वहां मौजूद सभी से इसके लिए माफी भी मांगी. घटना पर मीडियाकर्मी के एक सवाल पर अधिकारियों ने कोई सफाई न देते हुए अपनी गलती स्वीकारी.

ब्रीफिंग के बाद शाम को अधिकारियों ने एक्सचेंज के शुक्रवार से खुलने का ऐलान किया और फाइनेंशियल सर्विस एजेंसी ने एक्सचेंज को इस समस्या पर एक रिपोर्ट जारी करने का आदेश दिया. स्थानीय मीडिया के अनुसार, रिपोर्ट में एक्सचेंज की सभी समस्याओं को उजागर किये जाने की उम्मीद है.

]]>
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर दिया ये रिएक्शन, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/85340 Mon, 28 Sep 2020 06:44:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85340 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ लगातार बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं, बल्कि अन्य लोगों को जवाब भी देती हैं। कुछ महीनों से अपने स्टेटमेंट से खबरों में बनी कंगना ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को ड्रग टेस्ट करवाने के लिए कहा था, जिसपर कंगना ने प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट के संदर्भ को पसंद किया है।

पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं जोरदार मांग करूंगा कि मंगलवार की रात या उससे पहले जो बिडेन का ड्रग टेस्ट किया जाए। इस पर कंगना ने अपना जवाब दिया है और लिखा है- ‘इस ट्वीट के कंटेंट की नहीं, लेकिन मैं इसके कॉन्टेक्स्ट की सराहना करती हूं। कोई शक नहीं कि ड्रग लेने का आरोप काला धब्बा जैसा है, हालांकि यह मां की कोख या फिर मानसिक बीमारियों को लेकर दिए जाने वाले उलाहने से बेहतर है। हमें एक समाज के रूप में यह जानना चाहिए कि ऐसा क्या है जिसे हम वास्तव में शर्मनाक मानते हैं।’

इस पहले राइटर शोभा डे ने कंगना रनोट की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की थी। उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘क्या डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की कंगना रनौत हैं? जस्ट आस्किंग।’ दरअसल, पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ महिला सांसदों के बारे में अपशब्द कहे थे, जिसके बाद अमेरिका में उनका विरोध हो रहा है। हालांकि, बाद में कई लोगों ने शोभा डे को ट्रोल करने की भी कोशिश की थी।

इन दिनों कंगना कई फिल्मी स्टार्स से लेकर राजनेताओं पर हमलावर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार कई मुद्दे उठा रही हैं और सीधे नाम लेकर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज़्म और फिर शिवसेना और फिर बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर लगातार हमले बोले हैं। एक्ट्रेस ड्रग्स माफिया को लेकर लगातार आरोप लगा रही हैं और उन्होंने कई फिल्मी स्टार्स पर आरोप लगाए हैं।

]]>
पायल घोष के खिलाफ ऋचा चड्ढा करेंगी कानूनी कार्रवाई, जानिए- पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/84629 Mon, 21 Sep 2020 09:20:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84629 एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने निर्देशक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अन्य एक्ट्रेस का नाम भी इस केस में शामिल किया है। पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए अपने बयानों में ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस का नाम लिया है। पायल के इन आरोपों के बाद अब ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर जवाब देने के बजाय अपनी लीगल टीम की ओर स्टेटमेंट जारी करवाया है। इस विवाद में अपना नाम शामिल होने के बाद एक्ट्रेस ने पायल के खिलाफ लीगल कार्रवाई का मन बना लिया है।

ऋचा की लीगल टीम की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘हमारी क्लाइंट ‘ऋचा चड्डा’, किसी तीसरे पक्ष द्वारा लगाए आरोपों में उनका दोषपूर्ण तरीके से नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारे क्लाइंट का मानना ​​है कि वास्तव में पीड़ित महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे कानून भी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं अपने कार्यस्थल में एक समान खड़ी हों। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यस्थल पर उनकी गरिमा और स्वाभिमान संरक्षित है।’

https://www.instagram.com/p/CFYCDmhj37W/?utm_source=ig_embed

स्टेटमेंट में ऋचा की लीगल टीम की ओर से कहा गया है, ‘किसी भी महिला को अन्य महिलाओं को असंतुष्ट, बेनुनियाद, झूठे आरोपों से परेशान करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमारे क्लाइंट ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके अधिकारों और उपायों के लिए कानूनी सलाह दी जाएगी।’

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने कहा है कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप की हरकतों का विरोध किया था तो उन्होंने मुझसे कहा कि ये सब तो नॉर्मल बात है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस मेरे साथ बहुत सहज हैं। पायल का कहना है कि अनुराग ने उनके सामने ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस के नाम लिए थे और कहा था कि ये सब बहुत कंफर्टेबल हैं।

]]>
रुपये के लेनदेन में कारोबारी की ईंट-पत्थर से कुचलकर हुई हत्या, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/83514 Thu, 10 Sep 2020 10:42:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=83514 देश के राज्य उत्तर प्रदेश में औरैया सदर कोतवाली के ग्राम जौरा के समीप धान कारोबारी की रुपये के लेनदेन को लेकर मील ओनर ने अपने मित्रों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर से कुचलकर मर्डर कर दिया. तत्पश्चात, शव को फेंककर वापस मील आ गए. कारोबारी बुधवार दोपहर तीन बजे अपने घर से मील गए थे. जब बहुत समय तक वह वापस घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी खोजबीन आरम्भ कर दी.

वही देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी ने खोजबीन आरम्भ की. संदेह होने पर पुलिस ने मील मालिक एवं नौकर को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. जिले के दिबियापुर रोड बाइपास रहवासी कैलाश नारायण दीक्षित बुधवार दोपहर तीन बजे पास में ही स्थित कुंवर बहादुर राठौर की धान मील में गए थे. उनका बीते पांच वर्ष से मील मालिक के पास धान बेंचने के करीब पचास लाख रुपये का लेनदेन था.

वही हाल ही में उन्होंने मील मालिक से एक प्लॉट क्रय करने की बात कही थी. उन्होंने अपने बेटे विनय दीक्षित से लगभग दस लाख रुपये प्लॉट क्रय करने के लिए ट्रांसफर कराए थे. उन्हीं पैसों को लेकर वो मील गए थे. बहुत देर तक जब कैलाश नारायण घर नहीं पहुंचे, तो परिवार को चिंता हुई. वही जब कॉल लगाया, तो घंटी जाती रही, किन्तु कॉल नहीं उठा. इस पर उनके बेटे विनय दीक्षित ने घटना की सुचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित एवं सीओ सिटी ने उनकी खोजबीन आरम्भ की. वही अब पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

]]>
पति-पत्नी के बीच में दांत बना बांधा, शौहर ने दिया तीन तलाक, जानिए- पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/62784 Fri, 01 Nov 2019 06:59:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=62784 अब तक आपने ट्रिपल तलाक के कई मामले देखें होंगे या फिर सुने होंगे। इनके पीछे तमाम वजह रही होंगी, जिनमें दहेज मुख्य कारण हैं। हालांकि, तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां महिला ने शौहर पर ट्रिपल तलाक का देने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति ने खराब दांतों की वजह से उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उनका पति महीनों से गाली-गलौज कर रहा था, फिर एक दिन उन्होंने तीन बार ‘तलाक’ बोला और छोड़ कर चल दिए। बता दें कि अब महिला न्याय की मांग कर रही है।

दवा के लिए मांगे 30 रुपये तो दे दिया तलाक

अगस्त के महीने में तीन तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जहां उत्तरप्रदेश के हापुड़ में एक पति ने पत्नी के 30 रुपये मांगे पर तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने दवा के लिए मांगे थे रुपये।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए, जिसे सुन सब हैरान हो गए। अगस्त माह में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें उत्तरप्रदेश के पिथौरागढ़ में बच्‍चा पैदा न होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक दे दिया था। वहीं, UP के आजमगढ़ में भी पति ने कोलकाता से फोन कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया, इसके पीछे की वजह थी पत्नी का खूबसूरत ना होना। ऐसे ही बहुत से मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। यहां तक की UP के ही कानपुर में पति ने पत्नी को धमकी दे डाली कि अगर मोबाइल पर वाट्सएप और फेसबुक चलाना नहीं छोड़ा तो तलाक दे दूंगा।

भारत में अपराध तीन तलाक

बता दें कि तीन तलाक भारत में एक अपराध है। तीन तलाक बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल किया गया है। महिला अधिकार संरक्षण कानून 2019 बिल के मुताबिक, एक बार में तीन तलाक देना अपराध माना जाएगा। फिर पुलिस बिना वारंट के तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर सकती है। एक समय में तीन तलाक देने पर पति को तीन साल तक कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट से ही उसे जमानत मिल सकेगी।

इन देशों में तीन तलाक पर बैन

मुस्लिम बहुल देशों, जिनमें- ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, मलेशिया, जॉर्डन, मिस्र, ब्रुनेई, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, लीबिया, सूडान, लेबनान, सऊदी अरब, मोरोक्को, कुवैत और तो और पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी तीन तलाक पर बैन लगाया गया है।

]]>
एक बकरी की मौत से 2.68 करोड़ रूपयों का नुकसान, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/58928 Thu, 03 Oct 2019 10:20:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58928 एक बकरी की मौत इतनी महंगी पड़ गई कि 2.68 करोड़ रूपयों का नुकसान झेलना पड़ा। यह नुकसान महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को उठाना पड़ा है। इस विभाग ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ओडिशा में तालचेर कोलफील्ड्स क्षेत्र में एक बकरी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वहां पर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसकी वजह से उसे 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बकरी की मौत की वजह से तालचेर कोलफील्ड्स में जगन्‍नाथ सिडिंग्स में कोयला परिवहन रोका गया, जिसके कारण डिस्पैच कार्य में व्यवधान आया और यही नुकसान की वजह बना।

दरअसल कोयला लादकर लाने वाले एक ट्रक से टकराकर एक बकरी की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बकरी की मौत से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे। निषिद्ध खनन क्षेत्र में हुई बकरी की मृत्यु के बाद चटिया हर्टिंग्स गांव के कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए तालचेर कोलफील्ड्स के जगन्नाथ सिडिंग्स 1 और 2 में चल रहे काम को बलपूर्वक रुकवा दिया।

इसके बाद उच्च अधिकारियों और पुलिस के दखल के बाद काम फिर से शुरू हो सका। इसके बाद एमसीएल ने बयान जारी करते हुए कहा कि 3.30 घंटे से ज्यादा समय तक काम रोके जाने से कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। वहीं रेलवे के जरिए डिस्पैच पर 1.28 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस काम को रुकने की वजह से सरकार को भी 46 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

]]>