जानिए पूरी डिटेल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 15 Jan 2021 09:13:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Samsung Galaxy S21 Ultra के प्री-आर्डर पर मिलेगा 20,000 रुपये का फायदा, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/98733 Fri, 15 Jan 2021 09:13:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98733  Samsung की फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S21 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। अगर भारत की बात करें, तो Galaxy S21 Ultra दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम 256GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंटट में उपलब्ध रहेगा। फोन फैंटम टाइटेनियम, फैंटम नेवी और फैंटम ब्राउन कलर ऑप्शन में आएगा। इसे एक्सक्लूसिव Samsung.com से खरीदा जा सकेगा। फोन का 12+256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1,05,999 रुपये में उपलब्ध रहेगा। जबकि फोन का 16+512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,16,999 रुपये में आएगा। फोन का प्री-आर्डर 25 जनवरी से शुरू होगा, जबकि बिक्री 29 जनवरी से शुरू होगी।

ऑफर 

अगर ग्राहक Samsung Galaxy s21 Ultra स्मार्टफोन को 20,000 रुपये के बेनिफिट्स पर खरीद सकेंगे। HDFC बैंक कार्ड से फोन खरीद पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कई अन्य तरह के डिस्काउंट शामिल हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S21 Ultra में 6.8 इंच Edge QHD+ डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें गोरिल्ला ग्लास Victus का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 1,440×3,200 पिक्सल होगा। इसमें 10Hz से 120Hz रिफ्रेश्ड रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसका पीक ब्राइटनेस 1500nits होगा। इमसें थिंग अलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 888 का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन फोन को भारतीय मार्केट में इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 2100 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड One UI3 का इस्तेमाल किया गया है।

 कैमरा और बैटरी 

Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन के रियर पैनल पर कुल 5 कैमरे दिये गये हैं। इसमें दो टेलीफोटो लेंस, 10X ऑप्टिकल जूम और 3X डिजिटल जूम दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जो ड्यूल पिक्सल, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। इसके अलावा 108MP वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही 10MP टेली फोटो लेंस, Lase AF सेंसर और 10MP का एक अन्य कैमरा मिलेगा। साथ ही लाइटिंग के लिए फ्लैश लाइट का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S21 Ultra की मदद से 60fps पर 4k वीडियो शूट किया जा सकेगा। सेल्फी के लिए फोन में 40MP, 12MP Ultra वाइड मॉड्यूल दिया गया है। पावरबैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 25W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन में S Pen का सपोर्ट दिया गया है।

]]>
48MP ट्रिपल कैमरा और 6000mAh बैटरी वाले Realme के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट ऑफर, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/96961 Sat, 02 Jan 2021 07:58:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96961 Realme Narzo 20 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। Flipkart की तरफ से Realme Narzo 20 स्मार्टफोन की खरीद पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें बैंकिंग डिस्काउंट ऑफर, एक्सचेंज ऑफर शामिल है। साथ ही फोन की खरीद पर एक्सजेंच ऑफर दिया जा रहा है। Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी के साथ 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme Narzo 20 दो कलर ऑप्शन Victory Blue और Glory Silver में आएगा।

ऑफर 

Flipkart ऑफर में Realme Narzo 20 स्मार्टफोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिटकार्ड से खरीद पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही 2.500 रुपये एक्स्ट्र डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन को 1,750 रुपये प्रतिमाह के EMI ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसके अलावा फोन को 9,850 रुपये एक्सचेंज ऑफर में खरीद पाएंगे। Flipkart पर Realme Narzo 20 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल्स होगा। वहीं परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर 4 जीबी रैम के साथ दिया गया है और फोन में 128 जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन का स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अगर कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ दी गई है। फोन में ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI मिलता है।

 
]]>
Google Pay से मुफ्त में नही कर पाएंगे मनी ट्रांसफर, यूजर को देना होगा चार्ज, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/91386 Tue, 24 Nov 2020 09:50:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91386  डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay अगले साल जनवरी से अपनी पीयर-टू-पीयर  पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है। इसके बदले कंपनी एक नया इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, जिसके लिए यूजर को चार्ज देना होगा। हालांकि कितना चार्ज देना होगा। फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नही किया गया है।

यूजर को देना होगा चार्ज 

आपको बता दें कि जब आप अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो पैसों के ट्रांसफर होने में एक से लेकर तीन दिन का वक्त लगता है। वहीं डेबिट कार्ड से तुरंत पेमेंट ट्रांसफर हो जाता है। कंपनी ने सपोर्ट पेज से ऐलान किया है कि जब आप डेबिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो 1.5% या 0.31 डॉलर (जो भी अधिक हो) चार्ज  लगता है। ऐसे में Google की तरफ से भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूला जा सकता है।

जनवरी 2021 से बंद होगी ये सर्विस 

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्त में Google Pay मोबाइल या फिर pay.google.com से मुफ्त में पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा देता है। हालांकि Google की तरफ से नोटिस जारी करके Web ऐप को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में यूजर साल 2021 की शुरुआत से Pay.google ऐप के जरिए पैसों का ट्रांसफर नही कर पाएंगे। इसके लिए यूजर को Google Pay का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही Google की तरफ से साफ किया गया है कि Google Pay के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा।

Google Pay में हो रहे बड़े बदलाव 

Google की तरफ से पिछले हफ्ते कई सारे फीचर को पेश किया गया है। यह सभी फीचर अमेरिकी एंड्राइड और iOS यूजर के लिए रोलआउट किया गया है। साथ ही कंपनी ने Google Pay के Logo में भी बदलाव किया गया है।

 

 

]]>
16,000 रुपये की छूट पर खरीदें Oppo का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, कंपनी दे रही शानदार मौका, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/90758 Thu, 19 Nov 2020 08:31:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90758 Oppo ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया है, जिससे ग्राहक के पास सस्ते में फोन खरीदने का मौका होगा। Oppo Find X2 स्मार्टफोन की खरीद पर 16,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन दिये जा रहे हैं. ऐसे में 64,990 रुपये वाले समार्टफोन Oppo Find X2 को 48,990 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि फोन को Amazon India वेबसाइट पर डिस्काउंट ऑफर के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर होगा।

जानिए डिस्काउंट ऑफर 

अगर Oppo Find X2 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon India से खरीदा जाता है, तो आपको 16,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कस्टमर को Collect Coupon बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऐड कार्ट या फिर Subscribe Now पर क्लिक करना होगा। फिर फाइनल बिल पर डिस्काउंट ऑफर अप्लाई हो जाएगा। कूपन के अलावा Oppo Find X2 स्मार्टफोन को 3,059 रुपये प्रतमाह की EMI पर खरीद पाएंगे।

]]>
Amazon Music Fest : हेडफोन, इयरबड्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/89809 Sun, 08 Nov 2020 08:20:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89809  ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Music Fest की शुरूआत हो गई है। इस फेस्ट के तहत म्यूजिक लवर हेडफोन, इयरबड्स पर 75% डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। जिन हेडफोन और इयरबड्स पर भारी छूट ऑफर की जा रही है, उसमें Boat, Sony, JBL OnePlus, Jabra, Oppo, Samsung, Sennheiser, pTron जैसे ब्रांड शामिल हैं। कस्टरम को इन प्रोडक्ट की SBI क्रेडिट कार्ड से खरीददारी पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट का ऑफर मिलेगा। लेकिन इसके लिए न्यूनतम 5000 रुपये की खरीददारी करनी होगी।

इन प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट 

Amazon Music Fest में कस्टमर को Sony के म्यूजिक प्रोडक्ट खरीद पर 45% की छूट दी जाती है। वहीं JBL हेडफोन पर 50% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

boAt Rockerz 255 ब्लूटूथ नेकबैंड को 2,990 रुपये की बजाय 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह इन एयर ब्लूटूथ नेकबैंड इयरफोन माइक के साथ आएगा। नया Rockerz 255 लेटेस्ट ब्लूटूथ 4.1-CSR8635 चिपसेट और 10mm ड्राइवर के साथ आएगा। इसमें आपको ट्रू HD साउंड मिलेगी।

Noise Shots X5 PRO ब्लूटूथ वायरलेस इयरबड्स को 7,999 रुपये की बजाय 3,4999 में खरीदा जा सकेगा। इसमें नई Qualcomm 3020 चिपसेट दी जा रही है। इसमें फास्ट luetooth 5.0 पेयरिंग, स्टेबल कनेक्शन और बेहतर रेंज मिलती है। इसमें 8 घंटों का बैटरी बैकअप मिलता है।

Infinity (JBL) Glide 120 वायरलेस नेकबैंड ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 7 घंटों का बैटरी बैकअप मिलता है। इयरफोन को 2999 रुपये की बजाय 899 रुपये में खरीद पाएंगे।

 

]]>
UP में सरकारी नौकरी पाने का मिल रहा है मौका, जानिए पूरी डिटेल https://www.shauryatimes.com/news/86052 Sun, 04 Oct 2020 11:18:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86052 यूपी में रहने वाले कैंडिडेट्स के लिए गवर्मेंट जॉब पाने का एक शानदार अवसर है। यूपी के सिंचाई विभाग ने अनेक पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर के खाली पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इन पोस्ट पर आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही आरम्भ हो जाएगी। ये भर्तियां कुल 1904 रिक्त पोस्ट होने जा रही हैं। इन पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। जॉब से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दिया जा रहा है।

पदों का विवरण – 
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 1440 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 464 पद

आयु सीमा : 
इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता : 
कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।
जेई (सिविल) – सिविल इंजीनियरिग में 03 वर्ष का डिप्लोमा।
जेई (मैकेनिकल) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।

आवेदन कैसे करें:
आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। आवेदक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

आवेदन शुल्क – 
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 300 रुपये
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 150 रुपये
दिव्यांगजनों के लिए – 25 रुपये

अधिक जानकारी के आगे दी गई लिंक पर क्लिक करे: http://upsssc.gov.in/Default.aspx

]]>