जानिए भाव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 24 Jan 2021 09:23:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अपने पिछले उच्च स्तर से 8,000 रुपये टूट चुका है सोना, चांदी भी 12,500 रुपये टूटी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/99664 Sun, 24 Jan 2021 09:23:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99664 बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 308 रुपये की गिरावट के साथ 49,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 298 रुपये की गिरावट के साथ 49,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए जानते हैं कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में कितना फर्क आया है।

बीते हफ्ते सोने में आई तेजी

पिछले सप्ताह सोने के भाव में बढ़त दर्ज हुई है। बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 18 जनवरी को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत 48,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने की कीमत में बीते हफ्ते 438 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है।

बीते हफ्ते चांदी के भाव में भी आई तेजी

सोने की तरह ही बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 658 रुपये की गिरावट के साथ 66,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 18 जनवरी को एमसीएक्स पर 65,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 64,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 1878 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे है सोना

सोने की कीमतें अभी भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक कम हैं। पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था। इस तरह सोने के भाव में अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 7960 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

चांदी की कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में हैं काफी नीचे

चांदी की मौजूदा कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी नीचे हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह चांदी का भाव अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 12505 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुका है।

 

]]>
सोने की कीमत में दिखी भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/98472 Tue, 12 Jan 2021 08:37:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98472 घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.03 फीसद या 17 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 49,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार की बात करें, तो मंगलवार सुबह सोने के वैश्विक वायदा भाव में गिरावट और वैश्विक हाजिर भाव में बढ़त देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.08 फीसद या 55 रुपये की गिरावट के साथ 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.01 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,850.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.38 फीसद या 6.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1,850.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.97 फीसद या 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/97406 Tue, 05 Jan 2021 07:16:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97406 सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 44 रुपये की गिरावट के साथ 51,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.14 फीसद या 74 रुपये की गिरावट के साथ 51,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने से इतर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.24 फीसद या 168 रुपये की तेजी के साथ 70,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें लगभग स्थिर ट्रेड करती दिखाई दी।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.20 फीसद या 3.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,942.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसद या 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,939.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी 

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.17 फीसद या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 27.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.22 फीसद या 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 27.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/96194 Mon, 28 Dec 2020 07:16:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96194 घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा का सोने का भाव सोमवार सुबह 0.70 फीसद या 368 रुपये की तेजी के साथ 50,441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के हाजिर और वायदा भाव में सोमवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली।

उधर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सोमवार सुबह जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 2.79 फीसद या 1886 रुपये की तेजी के साथ 69,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,894.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.34 फीसद या 6.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,888.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 3.10 फीसद या 0.80 डॉलर की तेजी के साथ 26.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.37 फीसद या 0.61 डॉलर की तेजी के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की वायदा कीमतों में आई तेजी, चांदी में भी दिखी बढ़त, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/87658 Wed, 21 Oct 2020 06:36:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87658 घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 0.12 फीसद या 60 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली। बुधवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.42 फीसद या 264 रुपये की बढ़त के साथ 63,388 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमत में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.28 फीसद या 5.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1,920.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.46 फीसद या 8.71 डॉलर की बढ़त के साथ 1,915.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो बुधवार सुबह इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.44 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 25.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.39 फीसद या 0.34 डॉलर की बढ़त के साथ 24.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

]]>
सोने के वायदा कीमतों देखी गई भारी गिरावट, चांदी में भी आई जबरदस्त मंदी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/86314 Wed, 07 Oct 2020 07:42:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86314 सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी वायदे के सोने का भाव इस समय 1.27 फीसद या 646 रुपये की गिरावट के साथ 50,203 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर 1.66 फीसद या 1007 रुपये की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.63 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.67 फीसद या 0.39 डॉलर की बढ़त के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

]]>
Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/84621 Mon, 21 Sep 2020 08:53:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84621 सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.23 फीसद या 118 रुपये की गिरावट के साथ 51,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.22 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 51,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत सोमवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर एमसीएक्स पर 0.35 फीसद या 237 रुपये की गिरावट के साथ 67,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

]]>
घट गए हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/75590 Fri, 24 Jan 2020 08:26:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75590 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार को भी गिरावट आई है। दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में आज शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल पहले की तुलना में सस्ता मिल रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव में 22 पैसे की गिरावट हुई है, इससे यहां पेट्रोल का भाव 74.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल आज 25 पैसे की गिरावट के साथ 67.61 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां भी शुक्रवार को पेट्रोल में 22 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे भाव 77.04 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल 25 पैसे की गिरावट के साथ 79.97 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 22 पैसे की गिरावट के साथ 80.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 70.88 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां भी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल 23 पैसे की गिरावट के साथ 77.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 71.43 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 78.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.95 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा व गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज शुक्रवार को पेट्रोल 75.80 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.88 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में शुक्रवार को पेट्रोल 74 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.65 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

]]>
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज फिर आई गिरावट, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/75420 Thu, 23 Jan 2020 08:27:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75420 सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 11 बजकर 58 मिनट पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 13 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही थी। जिससे यह 39,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो इसमें भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। इस सोने में गुरुवार को 11 बजकर 58 मिनट पर 22 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। जिससे यह 39,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में दोपहर 12 बजे 233 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत 46,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोना गुरुवार को 0.16 फीसद या 2.47 डॉलर की गिरावट के साथ 1,556.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.60 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 17.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

क्रूड ऑयल में भी गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 19 फरवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव गुरुवार दोपहर 1.56 फीसद या 63 रुपये की गिरावट के साथ 3,985 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

]]>
पेट्रोेल-डीजल की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/75083 Tue, 21 Jan 2020 08:03:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75083 पेट्रोल और डीजल के भाव में आज मंगलवार को भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में आज मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में कितनी गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव में 16 पैसे की गिरावट आई है, जिससे यहां पेट्रोल का भाव 74.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल आज 21 पैसे की गिरावट के साथ 68.05 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां भी मंगलवार को पेट्रोल 16 पैसे की गिरावट के साथ 77.42 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.41 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उधर मुंबई में भी मंगलवार को पेट्रोल 16 पैसे की गिरावट के साथ 80.42 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 22 पैसे की गिरावट के साथ 71.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट आई है। पेट्रोल यहां 19 पैसे की गिरावट के साथ 77.72 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 23 पैसे की गिरावट के साथ 71.90 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल 78.68 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा व गुरुग्राम में पेट्रोल व डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज मंगलवार को पेट्रोल 76.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में मंगलवार को पेट्रोल 74.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.02 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

]]>