जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Nov 2019 05:21:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 28 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… https://www.shauryatimes.com/news/66939 Thu, 28 Nov 2019 05:21:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66939

मेष राशिफल—  आज कार्यक्षेत्र में विरोध सहना पड़ सकता है। अजीब से चिडचिडेपन का शिकार रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। आज आपके स्फूर्ति और ताजगी नदारद सी रहेगी। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशिफल—  महत्वपूर्ण मशीन और उपकरणों में खराबी आ सकती है। आज सावधानी से गैस सिलेंडर और वाहन का प्रयोग करें। व्यापार में स्थितियाँ प्रतिकूल रहेंगी। मानहानि हो सकती है। अपने मनोबल को गिरने न दें।

मिथुन राशिफल— आज जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बिताना चाहेंगे। मन में कारोबार को लेकर के कुछ चिन्ता हो सकती है। मनोरंजन के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों का व्यवहार कटु हो सकता है।

कर्क राशिफल— आज दिन आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने वाला है। किन्तु कार्यस्थल में विरोधी तैयार हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। पेट के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।

सिंह राशिफल— आज ललित कलाओं के प्रति आपकी रूचि जागृत होगी। लव लाइफ में आपको अपनी विश्वसनीयता सिद्ध करनी पड़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आपकी बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशिफल— घर में किसी सीरियस बात पर क्लेश हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। भागदौड़ का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलेगा। कार्यों के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। अनावश्यक चिड़चिड़ापन रहेगा।

तुला राशिफल— आज पूँजी निवेश से लाभ होगा। आपके पुराने सम्पर्कों से लाभ मिलने की सम्भावना है। धार्मिक भावना में वृद्धि होगी। आपके नीतिगत फैसलों से सहकर्मी काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल में टूर पर जाना पड़ सकता है। अपनी बातों को भली-भाँति लोगों के सामने रख पायेंगे।

वृश्चिक राशिफल— व्यर्थ बोलने के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाना उचित होगा। अहंकार के वशीभूत होकर कोई त्वरित आर्थिक निर्णय न लें। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। पढ़ने में मन नहीं लगेगा।

धनु राशिफल— आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखकारी रहेगा। किसी तीर्थयात्रा में जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके किसी पुराने विचार या मान्यता में अचानक बदलाव आ सकता है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिये प्रयास करें सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— हड़बड़ी में गड़बड़ी होने की पूरी आशंका है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। गलत संगत में रहने के कारण मुश्किल में फँस सकते हैं। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। कारोबार में हानि हो सकती है।

कुम्भ राशिफल— कारोबार के दृष्टिकोण से दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आने की संभावना है। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। सभी ओर से लोगों का साथ मिलेगा। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता अवश्य रहेगी।

मीन राशिफल— आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। बॉस आपके कार्य को काफी सराहेगा। कारोबार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्य से जुड़े लोग आज काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग काफी मजबूत हैं।

]]>
4 अक्टूबर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… https://www.shauryatimes.com/news/58954 Thu, 03 Oct 2019 18:30:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58954 मेष राशिफल— आपके व्यवहार में झल्लाहट देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी किसी बात पर असहमति हो सकती है। बहुत मेहनत करने के बाद कार्य के परिणाम प्राप्त होंगे। सहकर्मियों के साथ संवादहीनता की स्थिति कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकती है। शाम के समय मन अध्यात्म और उच्च आदर्शों की तरफ रहेगा।

वृषभ राशिफल— अपने ही लोगों से आलोचना झेलनी पड़ सकती है। गले में कफ की या टॉन्सिल की स्थिति पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। शाम को उचित परिणाम न मिलने से हताशा उत्पन्न होगी। आज किसी से उधार न तो लें और न ही आज किसी को उधार दें।

मिथुन राशिफल— अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं। आपकी कला और योग्यता की प्रशंसा होगी। प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन काफी अनुकूल रहेगा। शाम के समय खर्च कम होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कर्क राशिफल— सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों को निपटाने के लिये दिन काफी सार्थक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में संतुष्टता का एहसास होगा। कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज दिन ढलने से पूर्व पूरा कर लें।

सिंह राशिफल— नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। भावनाओं में बहकर फैसले न लें। शाम के समय किसी समारोह में जाने का प्लान बन सकता है। कोई पुराना मुद्दा तूल पकड़ सकता है।

कन्या राशिफल— रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के नये अवसर निर्मित होंगे। मित्रों और जीवनसाथी के सहयोग से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सोचे हुए सभी कार्यों में सफलता हाँथ लगेगी। आपकी बौद्धिकता की प्रशंसा होगी।

तुला राशिफल— प्रतिष्ठित लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपके चेहरे में चमक रहेगी। सिनेमा और मॉडलिंग से जुड़े लोगों के लिये नये अवसर बन रहे हैं। मँहगे उत्पाद खरीदने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— अति आत्मविश्वास बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। परिजनों के मध्य गलतफहमी हो सकती है। दिखावे के लिये व्यर्थ के खर्चों से बचें। दूसरे लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। कारोबार में प्रयोग करने के बजाय उसे स्थिर रखने का प्रयास करें।

धनु राशिफल— पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। खर्चे नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। घर में स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वो कार्य न करें जो किसी को ठेस पहुंचाये। आर्थिक धोखाधड़ी से सतर्क रहें। दोपहर बाद समय आपके पक्ष में होगा।

मकर राशिफल— कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आय और व्यय दोनों का अनुपात रहेगा। अपच की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवनशैली को व्यवस्थित करने में ध्यान रखें। निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कुम्भ राशिफल— आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होने से मन हर्षयुक्त रहेगा। नये कार्यों के शुभारम्भ के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

मीन राशिफल— व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बड़े-बुजुर्गों से स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एकाग्रता के कारण कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बॉस आपकी काबिलियत से प्रसन्न रहेगा।

]]>