जानें आखिर क्यों दिल्ली से मुंबई हवाई सफर करना हुआ महंगा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 08 Nov 2019 10:07:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जानें आखिर क्यों दिल्ली से मुंबई हवाई सफर करना हुआ महंगा https://www.shauryatimes.com/news/63569 Fri, 08 Nov 2019 10:07:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63569 दिल्ली से मुंबई के लिए हवाई सफर करना काफी महंगा हो गया है। हवाई किराये में अचानक आए उछाल को कुछ लोग दिल्ली में बढ़े प्रदूषण से जोड़ रहे हैं। लेकिन अधिकारी ऐसी किसी भी संभावना से इन्कार कर रहे हैं। दरअसल, देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट आइजीआइ( IGI) से मुबंई एक प्रमुख गंतव्य हैं। दिल्ली से मुंबई के लिए रोजाना दर्जनों उड़ानें रवाना होती हैं। छठ तक इस रूट पर टिकट की दरों में तेजी थी। उम्मीद थी कि पर्व खत्म होने पर इसमें कमी आएगी, लेकिन अभी भी मुबंई जाने वाली उड़ानों के टिकट का दाम बिजनेस क्लास के टिकट के बराबर पहुंच गया है। 

शुक्रवार की रात भी मुंबई जाने के लिए इंडिगो की उड़ान का टिकट की कीमत करीब 15 हजार तो स्पाइस जेट में 20 हजार से अधिक थी। जबकि वहां से दिल्ली आने वाली उड़ानों में चार हजार और सात हजार के टिकट उपलब्ध थे। आठ नवंबर को भी मुंबई जाने का हवाई किराया करीब 14 हजार पर पहुंच चुका है। जबकि इसी दिन मात्र चार हजार रुपये से मुंबई से दिल्ली हवाई सफर किया जा सकता है।

एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे के मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए वहां से प्रतिदन 26 उड़ानें रद हैं। उड़ानों की इस कमी के कारण यात्रियों का बोझ अन्य उड़ान पर पड़ने से हवाई किराया में इजाफा हो गया है। इसके अलावा एक साथ लंबी छुट्टी के कारण दूसरे शहर के निवासी अपने घर जाने के लिए हवाई टिकट खरीद रहे हैं। इन सबके साथ तीन नंवबर को कम दृश्यता के कारण आइजीआइ एयरपोर्ट से 22 उड़ानें रद और 40 से ज्यादा डायवर्ट हुई थीं। इसके साथ ही 300 उड़ानों का संचालन काफी देरी से हुआ था। इससे प्रभावित यात्री भी जल्द से जल्द किसी भी स्थिति में वापस अपने गंतव्य तक जाने के लिए रुपये खर्च कर रहे हैं।

]]>