जानें इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 17 Apr 2021 07:41:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश में लगाई गई वैक्सीन की करीब 12 करोड़ डोज, जानें इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी https://www.shauryatimes.com/news/108898 Sat, 17 Apr 2021 07:41:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108898 कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की करीब 12 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। अभियान के 91वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक 26.14 लाख टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 11 करोड़ 97 लाख 87 हजार 239 डोज दी जा चुकी हैं। ये आंकड़े शुक्रवार रात आठ बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट पर आधारित हैं। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा 45 साल से अधिक उम्र के 8.45 करोड़ लोगों को टीके की पहली और 45 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 91.04 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 56.69 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.06 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 52.94 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं।

शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 91वें दिन वैक्सीन की 26,14,326 डोज लगाई गईं। इनमें से 19,91,780 लोगों की पहली और 6,22,546 को दूसरी डोज दी गईं। बता दें कि देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

 

]]>