जानें कीमत और फीचर्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 12 Oct 2020 09:19:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारत में Snokor ने अपना Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.shauryatimes.com/news/86891 Mon, 12 Oct 2020 09:18:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86891 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix के ऑडियो ब्रांड Snokor ने भारत में अपना एक और नया डिवाइस लॉन्च किया है। इस डिवाइस को Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स नाम से बाजार में उतारा गया है। खास बात है कि इसमें उपयोग की गई यूजर्स को सिंगल चार्ज में 4 घंटे का प्लेटाइम और 4 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है। साथ ही इसमें यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी की भी सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स: कीमत और उपलब्धता

Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स को भारत में सिंगल व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। यह डिवाइस एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स: फीचर्स

Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स में 13mm का डायनेमिक बास बूस्ट ड्राइवर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें एडवांस्ड ATS 3015 चिप का उपयोग किया गया है जो कि बैटरी कंज्यूम करने के साथ डिवाइस को क्विकर और स्टेबल कनेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में ऑटो कनेक्ट फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से इसे किसी भी डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

खास बात है कि Snokor iRocker Gods TWS ईयरबड्स में दिए गए बटन को डबल क्लिक करके नए डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। जबकि वहीं पेयर लिस्ट को क्लियर करने के लिए बटन को केवल 10 सेकेंड तक प्रेस करने की जरूरत है। यह डिवाइस IPX5 रेटेड है जो कि इसे पसीने व धूल-मिट्टी से बचाता है। इसमें आपको Google और SIRI वॉयस असिस्टेंट भी मिलेंगे। इससे स्पष्ट है कि डिवाइस एंड्राइड और आईओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में इंटेलिजेंट टच कंट्रोल फीचर दिया गया है जिसे यूजर्स play/pause के साथ ही गाने के बदलने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 500mAh का iRocker Gods case दिया गया है जबकि एक ईयरबड में 35mAh बैटरी मौजूद है। जो कि सिंगल चार्ज में 4 घंटे का म्यूजिक प्लेटाइम और 4 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है।

 

]]>
Huawei Y7p ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ​हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.shauryatimes.com/news/77362 Fri, 07 Feb 2020 08:17:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=77362 जहां टेक जगत में आए दिन नए डिवाइसेज से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने बेहद शांति के साथ अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y7p लॉन्च कर दिया है। मिड-रेंज में लॉन्च किए गए इस फोन में यूजर्स को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बता दें कि फिलहाल Huawei Y7p को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत THB 4,999 यानि ​लगभग 11,500 रुपये है। यह स्मार्टफोन Aurora Blue और Midnight Black दो कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। 

Huawei Y7p के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720X1560 पिक्सल है और डिस्प्ले में पंच-होल फीचर की भी सुविधा दी गई है। इसे Hisilicon Kirin 710 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। 

Huawei Y7p में ​सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अर्पचर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो कि f/2.4 अर्पचर के साथ आता है। वहीं f/2.4 अर्पचर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर उपलब्ध है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि f/2.0 अर्पचर के साथ आता है। 

Android 9 Pie ओएस पर आधारित Huawei Y7p स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर 4G VoLTE सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटू​थ 5, जीपीएस, एजीपीएस, Glonass और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इस फोन का वजन 176 ग्राम है और इसका साइज 159.81×76.13×8.13mm है। 
]]>
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला Lenovo Z6 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.shauryatimes.com/news/47659 Fri, 05 Jul 2019 11:34:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47659  लेनोवो (Lenovo) ने चीन में Lenovo Z6 लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. स्नैपड्रैगन 730 SoC प्रोसेसर लगा हुआ है. इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा हुआ है. बता दें, Lenovo Z6 Pro और Lenovo Z6 Youth Edition चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19000 रुपये के आसपास है.

Lenovo Z6 स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई आधारित ZIUI 11 पर काम करता है. इसका 6.39 इंच का ओलेड डिस्प्ले है. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 24MP+8MP+5MP का दिया गया है. सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है. रैम 8 जीबी तक है. इसकी बैटरी 4000 mAh की है. यह फोन 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कीमत
कीमत की बात करें तो 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत 21000 रुपये है. 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21000 के आसपास है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25000 रुपये है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 9 जुलाई को चीन में लगेगी.

]]>