जानें क्या रह गए हैं भाव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत भी फिसली, जानें क्या रह गए हैं भाव
सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों में गुरुवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के मूल्य में 369 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे शहर में सोने का भाव 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर भाव गिरने की वजह से दिल्ली में गुरुवार को सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों में कमी देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत (Silver Price in Delhi)

सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत में 390 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी की कीमत 64,534 प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को चांदी की कीमत 64,924 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का मूल्य

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का मूल्य गिरावट के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 25.21 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। विश्लेषकों के मुताबिक कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर हाल में हुई प्रगति से इकोनॉमिक रिकवरी की उम्मीदों को बल मिला है और इस वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक, ”डॉलर में मजबूती की वजह से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली।”

वायदा बाजार में सोने का भाव (Gold Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का भाव शाम 04:24 बजे 495 रुपये यानी एक फीसद की गिरावट के साथ 48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का दाम 491 रुपये यानी एक फीसद की गिरावट के साथ 48,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।