जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Feb 2021 07:52:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.shauryatimes.com/news/103200 Sat, 20 Feb 2021 07:52:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103200 Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन को अब यूजर्स इसकी मौजूदा कीमत के बजाय बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। लेकिन कंपनी ने इसकी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बल्कि ई-काॅमर्स साइट Amazon और Flipkart पर यह स्मार्टफोन कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें खास फीचर्स के तौर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी मौजूद है।

Samsung Galaxy A21s की नई कीमत 

ई-काॅमर्स वेबसाइट पर हुई कटौती के बाद यूजर्स Samsung Galaxy A21s के 4GB + 64GB स्टोरेज माॅडल को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि 6GB + 64GB स्टोरेज माॅडल 14,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। वहीं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.Com पर अभी भी ये स्मार्टफोन पुरानी कीमत के साथ ही लिस्टेड हैं। इनकी पुरानी कीमत 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस इनिफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 720×1600 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज माॅडल में उपलब्ध है और दोनों ही माॅडल में यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट मिलेगा। जिसका उपयोग करके 512GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसमें यूजर्स को 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy A21s एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

]]>