जानें नई कीमत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 May 2021 09:58:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूजर्स को लगा झटका, महंगा हुआ भारतीय स्मार्टफोन Micromax In Note 1, जानें नई कीमत https://www.shauryatimes.com/news/110396 Sat, 01 May 2021 09:58:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110396 भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने मेड इन इंडिया डिवाइस Micromax In Note 1 की कीमत में बढ़ोतरी की है। इस फोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस हैंडसेट में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बता दें कि कंपनी ने शाओमी, ओप्पो और वीवो के डिवाइस को कड़ी टक्कर देने के लिए पिछले साल नवंबर में माइक्रोमैक्स इन नोट 1 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। 

Micromax In Note 1 की नई कीमत 

कीमत में बढ़ोतरी के बाद माइक्रोमैक्स इन नोट 1 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये की बजाय 11,499 रुपये में मिलेगा। जबकि इसके टॉप मॉडल यानी 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह वेरिएंट अब भी ग्राहकों के लिए 12,499 रुपये पर उपलब्ध है।

Micromax In Note 1 की स्पेसिफिकेशन

Micromax In Note 1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की पंच-होल फुल एचडीप्लस डिस्प्ले है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड स्टॉक वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो Micromax In Note 1 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा।

इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। वही 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि डेप्थ सेंसर के तौर पर 2MP का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी और वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के लिए फोन के फ्रंट  में 16MP का कैमरा मिलेगा। अगर पावरबैकअप की बात करें, तो स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन से मिलेगी टक्कर

Micromax In Note 1 को भारतीय बाजार में Poco M3 से कड़ी टक्कर मिलेगी। Poco M3 की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। कंपनी ने पोको एम3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही डिवाइस में 6.53 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2,340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.34 प्रतिशत है। इसके अलावा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है।

पोको एम3 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

 

]]>
Redmi 7A अब ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध, जानें नई कीमत https://www.shauryatimes.com/news/51563 Tue, 06 Aug 2019 07:41:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51563 Redmi 7A भारत में ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध हो गया है। Xiaomi ने इस बात को ध्यान में रखते हुए की ऑफलाइन मार्केट में बजट स्मार्टफोन को खरीदने व्लाओँ की संख्या ज्यादा है, Redmi 7A को भारत में ऑफलाइन उपलब्ध करवा दिया है। जिन्हें नहीं पता, Redmi 7A एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6A के सक्सेसर के रूप में आया था। हैंडसेट को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। इसके बाद जुलाई में इस साल यह भारत में लॉन्च किया गया।

Redmi 7A ऑफलाइन स्टोर्स में कीमत: Redmi 7A के बेस वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज की ऑनलाइन कीमत Rs 5999 है और अब यह ऑफलाइन स्टोर्स में Rs 6199 में उपलब्ध होगा। वहीं, Redmi 7A का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट ऑफलाइन RS 6399 में मिलेगा। ऑनलाइन यह फोन RS 6199 में उपलब्ध है। Redmi 7A स्पेसिफिकेशन्स: हैंडसेट में 5.45 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर 2GHz स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं है, लेकिन इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। Redmi 7A एंड्रॉइड 9.0 पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। Redmi 7A को 12MP Sony IMX486 सेंसर के साथ लॉन्च किया गया था। सेल्फीज के लिए इसमें 5MP का AI पोर्ट्रेट और AI स्मार्ट ब्यूटी मोड्स के साथ स्नैपर दिया गया है।

]]>
Vivo Y93 की कीमत में हुई ₹1,000 की कटौती, जानें नई कीमत https://www.shauryatimes.com/news/45198 Thu, 13 Jun 2019 07:47:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45198 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo लगातार अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च कर रही है। वहीं, कुछ पुराने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती भी कर रही है। इस फोन को पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसे 4 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। इसके बाद कंपनी ने इस फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट भी मार्केट में उतारा था जिसकी कीमत 12,990 रुपये थी। अब इसकी कीमत को 1,000 रुपये कम कर दिया गया है।

Vivo Y93 की कीमत में हुई कटौती: इस फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये की बजाय 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये के बजाय 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि यह दूसरा प्राइस कट है जो इस फोन को मिला है। इससे पहले भी फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया था। यह कटौती मार्च महीने में हुई थी। नई कीमत के साथ यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है।

Vivo Y93 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1580 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एआई से लैस पोर्ट्रेट मोड से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी Volte, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी हुई है।

]]>