जानें संभावित कीमत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Mar 2021 10:57:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आज हो सकते है लॉन्च, Samsung Galaxy A72 और https://www.shauryatimes.com/news/105915 Wed, 17 Mar 2021 10:57:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105915 Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A52 और Galaxy A72 को लेकर काफी समय से लीक्स व खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं इन स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स का इंतजार आज खत्म होने वाला है। क्योंकि आज यानि 17 मार्च को कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये दोनों कंपनी के मिड बजट रेंज स्मार्टफोन हो सकते हैं। लॉन्च से पहलेे लीक्स के माध्यम से इन स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। बता दें कि इन स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Awesome Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है और इस इवेंट को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लॉन्च लाइव स्ट्रीम

अगर आप Samsung Galaxy Awesome Unpacked इवेंट में लॉन्च होने वाले Galaxy A52 और Galaxy A72 का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। जो कि कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में नए स्मार्टफोन के साथ ही कई अन्य प्रोडेक्ट भी पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 की संभावित कीमत

अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy A52 को भारत में 26,499 रुपये की  शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये हो सकती है। कंपनी के Galaxy A72 स्मार्टफोन के 8GB + 128GB मॉडल को 34,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकते हैं। जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल को 37,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A52 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A52 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस ​एमोले​ड डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसे Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसे 4G और 5G दोनों मॉडल में पेश किया जा सकता है। फोन में यूजर्स को 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Samsung Galaxy A72 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy A72 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 720G प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो कि 120Hz ​रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

]]>
Poco M3 स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत https://www.shauryatimes.com/news/99874 Tue, 26 Jan 2021 09:45:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99874 Poco ने अपने शानदार स्मार्टफोन Poco M3 को पिछले साल लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की वीडियो जारी कर भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस वीडियो से पोको एम3 की लॉन्चिंग तारीख और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Poco M3 के वीडियो को देखें तो इसमें डिवाइस को देखा जा सकता है। इस वीडियो में हैंडसेट की क्षमता के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को दिखाने के साथ-साथ कैमरा पर भी फोकस किया गया है। वहीं, वीडियो के आखिर में the real killer is coming soon टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है।

Poco M3 की स्पेसिफिकेशन

Poco M3 स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ Adreno 610 GPU का सपोर्ट मिलेगा। POCO M3 स्मार्टफोन गूगल के एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड MIUI पर काम करेगा। फोन में पावरबैकअप के लिए 6,000mAh का सपोर्ट दिया गया है। फोन को 18W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। POCO M3 स्मार्टफोन को OnePlus 8T Cyberpunk 2077 स्पेशल एडिशन की तरह डिजाइन किया गया है। फोन में ड्यूल टोन फिनिश और POCO ब्रांडिंग कैमरा के साथ आएगा।

अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो POCO M3 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। वहीं 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8MP का सपोर्ट मिलेगा।

Poco M3 की संभावित कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Poco M3 कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा और इसे 11,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को ग्राहकों के लिए कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Poco X3

आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2020 में Poco X3 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। Poco X3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की डिस्पले 2340×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश्ड रेड को सपोर्ट करेगी, जो गेमिंग के लिहाज से काफी शानदार रहेगा। Poco X3 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर के साथ आएगा।

अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो POCO X3 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP वाला Sony IMX 682 होगा। इसके अलावा 13MP वाला 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP टेलीमाइक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा। वही फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP इन-स्क्रीन कैमरा दिया गया है।

]]>
Amazfit Pop Pro स्मार्टवॉच अगले सप्ताह होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत https://www.shauryatimes.com/news/92108 Sun, 29 Nov 2020 09:58:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92108 Huami ने लंबे समय से चर्चा में बनी Amazfit Pop Pro स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। Amazfit Pop Pro स्मार्टवॉच को एक दिसंबर के दिन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीजर जारी कर इस स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी साझा की है।

Amazfit Pop Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन

टीजर के मुताबिक, Amazfit Pop Pro में चौकोर डायल दिया जाएगा। साथ ही इस वॉच में कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट के लिए NFC और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ समेत इन-बिल्ट जीपीएस मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच में 1.43 इंच की OLED स्क्रीन दी जाएगी।

अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी Amazfit Pop Pro स्मार्टवॉच में पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस सेंसर के साथ 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड देगी, जिनमें रनिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी शामिल होंगी। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन से लेकर माइक्रोफोन तक मिलेगा।

Amazfit Pop Pro की संभावित कीमत 

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Amazfit Pop Pro स्मार्टवॉच की कीमत 349 चीनी युआन (करीब 3,900 रुपये) रख सकती है। साथ ही इस वॉच को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Amazfit Pop 

आपको बता दें कि हुवामी ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में Amazfit Pop स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। फीचर की बात करें तो कंपनी ने Amazfit Pop स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 320×302 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D एंटी-फिंगरप्रिंट ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉच 50 मीटर तक पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगी।

Amazfit Pop स्मार्टवॉच में 225mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 9 दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस वॉच को फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इस वॉच को BioTracker 2 PPG सेंसर का सपोर्ट मिला है, जो लगातार हार्ट-रेट, ब्लड-ऑक्सीजन और स्लीप को मॉनिटर करता है।
]]>