जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 01 Apr 2021 11:16:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Samsung Galaxy F12 भारत में 5 अप्रैल को होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स https://www.shauryatimes.com/news/107515 Thu, 01 Apr 2021 11:16:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107515 Samsung इस साल कई नए स्मार्टफोन बाजार में उतार चुका है जिसमें बजट रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के डिवाइस शामिल हैं। वहीं पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी Galaxy F सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F12 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक्स के जरिए इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि Samsung Galaxy F12 की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 5 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और इसमें कई शानदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी।

Samsung Galaxy F12 ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट हो गया है ​जहां इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खुलासा किया गया है। Flipkart ने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रो साइट जारी ​की है जहां जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy F12 भारतीय बाजार में 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy F12 के संभावित स्पे​फिकेशन्स

Samsung Galaxy F12 को लेकर Flipkart पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। जिसमें samsung isocell तकनीकी और GM2 सेंसर उपयोग किया है। जो कि यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस दे सकता है। वहीं फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

वहीं Flipkart पर लिस्ट हुई इमेज में Samsung Galaxy F12 को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है जिसमें ब्लू और ब्लैक कलर शामिल हैं। Samsung Galaxy F12 के बैक पैनल में कैमरा सेटअप के पास ही एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं फोन के साइड पैनल में पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। इसके अलावा सबसे नीचे फोन की ब्रांडिंग की गई है। हालांकि, अभी इसकी बैटरी और प्रोसेसर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसके लिए यूजर्स को लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।

]]>
Huawei Mate X2 फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ 22 फरवरी हो होगा लाॅन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स https://www.shauryatimes.com/news/100879 Wed, 03 Feb 2021 08:37:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100879 Huawei Mate X2 स्मार्टफोन की लाॅन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 22 फरवरी को बाजार में दस्तक देगा। यह कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जिसमें यूजर्स को फोल्डेबल डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी मेट एक्स और मेट एक्सएस को बाजार में उतार चुकी है। वहीं अब इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए कंपनी Mate X2 को लाॅन्च करने वाली है।

Weibo पर शेयर किए गए टीजर के मुताबिक Huawei Mate X2 को 22 फरवरी को लाॅन्च किया जाएगा। साथ ही शेयर की गई इमेज में फोल्डिंग डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है और इसमें Mate X व Mate XS की तुलना में काफी पतले बेजे़ल्स का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Huawei Mate X2 के लाॅन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

Huawei Mate X2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Mate X2 स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। जिनके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 8.01 इंच का इनवर्ड फोल्डिंग डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,480×2,200 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में 6.45 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

]]>