जानें- स्पेसिफिकेशन और कीमत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 15 Oct 2020 07:32:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Oppo ने Reno सीरीज का नया डिवाइस Oppo Reno 4F हुआ लॉन्च, जानें- स्पेसिफिकेशन और कीमत https://www.shauryatimes.com/news/87211 Thu, 15 Oct 2020 07:32:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87211 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने Reno सीरीज का नया डिवाइस Oppo Reno 4F इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सिंगल रैम वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। मुख्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 4F के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस डिवाइस को फ्रंट में दो कैमरे के साथ मिड-रेंज का प्रोसेसर मिला है। तो आइए जानते हैं Oppo Reno 4F की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से…

Oppo Reno 4F की स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 4F स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही फोन में MediaTek Helio P95 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन को डुअल-सिम (Nano) का सपोर्ट मिला है।

Oppo Reno 4F का कैमरा

कंपनी ने Oppo Reno 4F स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP का Samsung GM1ST प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 2-2MP के मोनोक्रोम लेंस मौजूद हैं। साथ ही इस फोन के फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 16MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है।

Oppo Reno 4F की बैटरी और कनेक्टिविटी

Oppo Reno 4F स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस, ग्लोनेस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo Reno 4F की कीमत

Oppo Reno 4F स्मार्टफोन की कीमत 4,299,000 IDR (करीब 21,400 रुपये) है। इस कीमत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन को Matte ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस डिवाइस की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस फोन को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें कि कंपनी ने Oppo F17 Pro को पिछले महीने लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 22,990 रुपये है। Oppo F17 Pro एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और यह MediaTek Helio P95 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच का फुल एचडी+ ​सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है।

इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मोनोक्रोम और 2MP का पोट्रेट सेंसर मौजूद है। वहीं फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 16MP और 2MP का डेप्थ सेंसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

]]>
Samsung ने अपना A-सीरीज का सस्ता 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें- स्पेसिफिकेशन और कीमत https://www.shauryatimes.com/news/86992 Tue, 13 Oct 2020 07:51:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86992 कोरियन टेक कंपनी Samsung ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार A-सीरीज का सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A42 ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा इस नए डिवाइस को कुल पांच कैमरे का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ए31 हैंडसेट को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

Samsung Galaxy A42 5G की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A42 5G स्मार्टफोन का लुक हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए और एम सीरीज के फोन से मिलता-जुलता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन है। साथ ही इस फोन को Snapdragon 750G प्रोसेसर, 4/6/8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। इस स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन

कैमरे की बात करें तो कंपनी ने Samsung Galaxy A42 5G में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5MP का डेप्थ सेंसर और चौथा 5MP का मैक्रो लेंस है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

सैमसंग ने Galaxy A42 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy A42 5G की कीमत

Samsung Galaxy A42 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत GBP 349 (करीब 33,400 रुपये) है। इस फोन की बिक्री ब्रिटेन में 6 नवंबर से शुरू होगी। फिलहाल, इस फोन के अन्य वेरिएंट की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। साथ ही कंपनी की ओर से इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy A11

बता दें कि सैमसंग ने ए-सीरीज के गैलेक्सी ए11 को इस साल मई में लॉन्च किया था। Galaxy A11 के फीचर्स की बात करें तो ये 6.4 इंच के इनफिनिटी-O एचडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसका रिजोल्यूशन 700 x 1560 पिक्सल है। फोन में Exynos 1.8GHz Octa-Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 2GB/3GB RAM और 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। इसके बैक में 13MP का प्राइमरी, 2MP का सेकेंडरी और 5MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4,000mAh की बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसमें USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है।

]]>