जाने फायदे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Jan 2021 11:18:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है नीम की चाय, जानें फायदे https://www.shauryatimes.com/news/100089 Thu, 28 Jan 2021 11:18:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100089 नीम की चाय से बैक्टीरिया और वायरस का नाश होता है क्योंकि ये शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में असरदायक है. यह आपके शरीर की बीमारियों को जड़ से निकालने में मदद करता है. आइये जानते है नीम की चाय से होने वाले कुछ फायदे. 1. सांसो की बदबू दूर करने में :- यदि आपको सांसो में से बदबू आने की समस्या है तो नीम की चाय से आपकी यह प्रॉब्लम भी दूर हो सकती है. नीम दांतों को सड़न से भी बचाती है. 2. कब्ज से छुटकारा :- यदि आपको हमेशा कब्ज की समस्या है तो आप नीम से बनी हुई चाय पी सकते हैं. यह आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त करके आपकी कब्ज की प्रॉब्लम दूर करता है. 3. खून साफ करने में :- यदि हमारे शरीर का खून साफ रहता है तो हम निरोगी रहते है. नीम को खून साफ करने में महारत हांसिल है. नीम की चाय बड़ी-बड़ी बीमारियां जैसे, निमोनिया, मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल के रोग से बचाती है. 4. नीम की चाय बनाने की विधि :- आपकी जरूरत के मुताबिक पानी उबाल लें. एक कप में मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां डालें और ऊपर से उबला पानी डालें. नीम की पत्तियों को पानी में 5-7 मिनट तक भिगोए रखने के बाद पत्तियों को छान लें. फिर कप के पानी में शहद या नींबू का रस मिक्स करें. आप चाहें तो नीम की पत्तियों के अलावा नीम की पत्तियों का पॉवडर भी डाल सकते हैं. 5.नीम की चाय का साइड इफेक्ट :- वैसे तो नीम की चाय स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है पर इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. यदि कोई महिला गर्भवती हैं या फिर गर्भवती होने वाली है, तो उन्हें इस चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. यह चाय आपका गर्भपात कर सकती है. नीम की चाय केवल दो कप ही पीनी चाहिए क्योंकि यह बहुत तेज होती है इसलिए इसे ज्यादा पीने से आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है. नीम की चाय रोज न पीएं. ]]> सर्दियों में गाजर खाने से मिलेंगे ये सभी स्वास्थय लाभ, जाने फायदे https://www.shauryatimes.com/news/75855 Sun, 26 Jan 2020 10:42:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75855 सर्दियों में गाजर खाने से मिलते है ढेर सारे स्वास्थय लाभ जैसा की आप जानते है कि गाजर कंद प्रजाति की एक सब्जी है. गाजर विटामिन बी का अच्छा सोर्स है. इसके अलावा, इसमें ए, सी, डी, के, बी-1 और बी-6 काफी क्वॉन्टिटी में पाया जाता है. इसमें नैचरल शुगर पाया जाता है, जो सर्दी के मौसम में शरीर को ठंड से बचाता है. इस मौसम में होने वाले नाक, कान, गले के इन्फेक्शन और साइनस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर या इससे बनी चीजों का सेवन फायदेमंद साबित होता है गाजर रक्त में खराब कोलेस्ट्राल का स्तर कम करती है. यह पेट के सभी रोगों में लाभ पहुंचाती है. यह कंद होकर भी लाभ फलों के समान पहुंचाती है. आईये जानते है इसके फायदों के बारे में   …

– गाजर का सेवन उदर रोग, पित्त, कफ एवं कब्ज का नाश करता है. यह आँतों में जमा मल को तीव्रता से साफ करती है.

-गाजर को उबालकर रस निकाल लें. इसे ठंडा करके 1 कप रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से सीने में उठने वाला दर्द मिट जाता है.

-बच्चों को कच्ची गाजर खिलाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं.

-गाजर का नित्य सेवन रक्त की कमी को दूर कर रक्त में लौह तत्वों की मात्रा को बढ़ाता है.

-निम्न रक्तचाप के रोगियों को गाजर के रस में शहद मिलाकर लेना चाहिए. रक्तचाप सामान्य होने लगेगा.

-गाजर का रस, टमाटर का रस, संतरे का रस और चुकंदर का रस लगभग पच्चीस ग्राम की मात्रा में रोजाना दो माह तक लेने से चेहरे के मुँहासे, दाग, झाइयाँ आदि मिट जाते हैं.

-पथरी की शिकायत में गाजर, चकुंदर और ककड़ी का रस समान मात्रा में लें.

]]>
अनानास का ऐसे सेवन कर आप भी बन सकते है हेल्थी, जाने फायदे https://www.shauryatimes.com/news/74665 Sat, 18 Jan 2020 11:24:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74665 अनानास के सेवन से कई प्रकार के फायदे पाये जा सकते है अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको अनानास का जूस पिना चाहिए क्योंकि इससे इम्युनिटी बढ़ती है। अनानास में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व खूब ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। एक गिलास अनानास के जूस में फैट की मात्रा करीब 1.7 ग्राम और प्रोटीन की मात्रा एक ग्राम होती है। इसमें फाइबर की मात्रा 2.3 ग्राम और विटामिन सी से लेकर विटामिन बी6 की मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं अनानास किस तरह से आपके स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है…

इसके सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती है अनानास के फल को प्राकृतिक तौर पर फैट बर्नर भी कहा जाता है। अगर आप अनानास खाते हैं तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आपका पेट भरा रहता है। ऐसे में आपका वजन भी संतुलित रहता है। अनानास के फल में मैगनीज होता है जो कि हड्डियों के स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। अगर आपकी हड्डियों में दर्द रहता है या फिर आपको हड्डी से संबंधित कोई बीमारी है तो अनानास आपके लिए फायदेमंद है।

इसके अलावा अनानास के सेवन से सबसे बड़ा फायदा जो मिलता है वो ये है कि इसके सेवन से तनाव के लिए भी बेहद फायदा होता है।आजकल की जीवनशैली में तनाव होना आम बात है ऐसे में अनानास का जूस आपके तनाव को कम कर सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर जैसे घातक बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं। कई शोधों में पता चला है कि अनानास महिलाओं में होने वाले गर्भाश्य के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।

]]>
इस फल के सेवन से बढ़ते वजन को करे कम, डायबिटीज में भी है लाभकारी, जाने फायदे https://www.shauryatimes.com/news/70939 Tue, 24 Dec 2019 11:45:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70939 आलूबुखारा खाने से शरीर को अनगिनत फायदे पहुंचते हैं। शरीर के अलावा ये फल त्वचा के लिए भी उत्तम माना जाता है और इसे खाने से त्वता जंवा बनीं रहती है। आलूबुखारा के फायदे और इसके नुकसान क्या हैं, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। सबसे पहले नजर डालते हैं आलूबुखारा के फायदों के बारे में।

डायबिटीज में उत्तम; डायबिटीज के मरीजों के लिए आलूबुखारा उत्तम फल माना जाता है। इस फल को खाने से खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। वहीं जो लोग इस फल को नियमित रूप से खाते हैं उन लोगों को डायबिटीज होने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है। दरअसल आलूबुखारे में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज को होने से रोकने में सहायक होते हैं।

आंखों के लिए लाभदायक: विटामिन-सी को आंखों के लिए लाभदायक माना जाता है और विटामिन-सी युक्त चीजें खाने से आंखे स्वस्थ बनीं रहती हैं। आलूबुखारे में विटामिन-सी उच्च मात्रा में मौजूद होता है और इसे खाने से आंखे हेल्दी बनीं रहती हैं। इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है वो लोग इस फल का सेवन किया करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी आलूबुखारा सहायक होता है और इसे खाने से शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है। जो लोग आसानी से बीमार पड़ जाते हैं वो लोग इस फल का सेवन किया करें। इस फल में विटामिन-के और बी 6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर नहीं पड़ने देता है।

कब्ज हो दूर: कब्ज होने पर आप इस फल का सेवन करें। इस फल को खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल आलूबुखारा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर युक्त चीजें खाने से कब्ज सही हो जाती है। इतना ही नहीं कई आलूबुखारे पर किए गए शोध के अनुसार सूखा आलूबुखारा में फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं जो कि पेट में कब्ज नहीं होने देता है

दिमाग के लिए स्वस्थ: आलूबुखारा के फायदे दिमाग के संग भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से दिमाग सही से कार्य करता है। इतना ही नहीं जो लोग आलूबुखारा का सेवन करते हैं उन लोगों को तनाव से भी निजात मिल जाती है। आलूबुखारे में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि तनाव को दूर करने का कार्य करते हैं।

हड्डियां हों ताकतवर: हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में भी आलूबुखारा फायदेमंद होता है और इसे खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं। जो लोग नियमित रूप से आलूबुखारे का सेवन करते हैं उन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस का रोग नहीं लगता है और ना ही हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है। 30 साल के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। इसलिए महिलाएं इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर लें। ताकि उनकी हड्डियां कमजोर ना पड़ें।

वजन हो कंट्रोल: आलूबुखारे में अन्य फलों की तुलना में कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से इस फल का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है और नियंत्रित रहता है। वजन नियंत्रित करने के लिए आप रोज एक आलूबुखारे खाया करें।

बैड कोलेस्ट्रॉल हो कम: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी ये फल मददगार होता है और इसे खाने से शरीर में बढ़ा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लग जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में कम होने से दिल के स्वस्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है और दिल हेल्दी रहता है। इसलिए दिल के मरीजों के लिए भी ये फल लाभदायक होता है।

]]>
चेहरे के रंगत निखारने और दाग धब्बे मिटने के लिए अपनाये ये क्ले मास्क , जाने फायदे https://www.shauryatimes.com/news/69185 Thu, 12 Dec 2019 11:21:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69185 त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कई लोग मुलतानी मिट्टी का प्रयोग करते हैं।  मुलतानी मिट्टी एक क्ले होती है जो कि चेहरे के दाग-धब्बों और रंगत को निखार देती है। आज हम आपको इन्हीं क्ले के नाम और इनका प्रयोग किस तरह से किया जाए ये बताने जा रहे हैं।

रीसोल क्ले: रीसोल क्ले ब्लैकहेड्स को निकालने में मददगार साबित होती है और इसे लगाने से ऑयली त्वचा की समस्या भी दूर हो जाता है। इसलिए जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है वो इसे जरूर लगाएं। इस क्ले के अंदर मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा ये क्ले लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे भी सही हो जाते हैं।

रेड क्ले: रेड क्ले भी चेहरे के लिए बेहद ही लाभकारी होती है और इसे लगाने से चेहरे पर जमा टैन निकल आती है। रेड क्ले के अंदर आप गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिला दें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें और 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।

बेंटोनाइट क्ले: बेंटोनाइट क्ले को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रोनक और बढ़ जाती है। इस क्ले में डिटैनिंग गुण मौजूद होते हैं जो कि त्वचा की अच्छे से सफाई कर देते हैं। इसलिए जिन लोगों के चेहरे पर टैन खूब होती है वो हफ्ते में तीन बार इस क्ले को जरूर लगाया करें। इस क्ले के अंदर आप ग्लिसरीन  या गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

केओलिन क्ले: केओलिन क्ले कई रंगों में पाई जाती है। सफेद केओलिन क्ले को त्वचा पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन की समस्या सही हो जाती है। जबकि लाल रगं की केओलिन क्ले लगाने से त्वचा का रुखापन दूर हो जाता है। इसके अलावा ये क्ले पीले रंग की भी होती है और पीले रंग की केओलिन क्ले क्लींज़र की तरह काम करती है। बाजार में इस क्ले के साबुन बेचे जाते हैं जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं। इसके अलावा इस क्ले का फेस पैक भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।  केओलिन क्ले का फेस पैक तैयार करने के लिए इस क्ले के अंदर गुलाब जल को मिला लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इसे लगाने से चेहरा एकदम कोमल और सुंदर बन जाएगा।

कैम्ब्रियन ब्लू: कैम्ब्रियन ब्लू नामक क्ले के अंदर डिटॉक्सीफाई  गुण होते हैं और इसका रंग ब्लू होता है। इस क्ले को त्वचा पर लगाने से रोमछिद्रों में जमा गंदगी बाहर निकल आती है। इतना ही नहीं इस क्ले की मदद से झाइंयां भी कम की जा सकती है। कैम्ब्रियन ब्लू का साबुन बाजार में आसानी से उपलब्ध है और इसका फेस पैक भी बनाया जा सकता है। कैम्ब्रियन ब्लू का पेस पैक बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला दें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।

]]>