जापान में लगातार हो रही बारिश से अब तक 100 की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Jul 2018 06:30:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जापान में लगातार हो रही बारिश से अब तक 100 की मौत https://www.shauryatimes.com/news/5430 Mon, 09 Jul 2018 06:30:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5430 जापान में लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। सरकार के अनुसार इस बारिश की वजह से हुए भूस्खलन व अन्य हादसों में अब तक 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बारिश के कारण 1800 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है। स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 54000 सैनिकों को मैदान में उतारा है।जापान में लगातार हो रही बारिश से अब तक 100 की मौत

पश्चिमी जापान का कुराशिकी शहर चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके चलते शहर के कई इलाके तालाब बन गए हैं। आत्मरक्षा बल के जवानों ने माबी मेमोरियल अस्पताल से कई मरीजों और चिकित्साकर्मियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 170 मरीजों और चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 130 अन्य निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इससे लाखों लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अपनी जिंदगी में ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी है। हालात बेहद खतरनाक हैं। इसके चलते लोगों को हर तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला ने कहा कि सामान के नाम पर हमारे पास सिर्फ वही चीजें हैं, जिसे हमने पहन रखा है।

जापान सरकार ने हालात से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आपातकालीन प्रबंधन केंद्र की स्थापना की है। प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कहा कि अब भी कई लोग लापता हैं और कई अन्य लोगों को मदद की दरकार है। हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।

]]>