जिसने आतंकी कसाब को पहुंचा दिया फांसी तक 26/11 :जानें उस गोपनीय सफर के बारे में – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 26 Nov 2018 06:53:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जिसने आतंकी कसाब को पहुंचा दिया फांसी तक 26/11 :जानें उस गोपनीय सफर के बारे में, https://www.shauryatimes.com/news/20069 Mon, 26 Nov 2018 06:53:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20069  मुंबई हमले के इकलौता जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था और कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई.

इस अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ से पुष्टि की गई कि जिस वाहन से कसाब को ले जाया जा रहा था वह पुणे जेल पहुंच चुका है. अधिकारी ने बताया कि इस पूरे अभियान में इस तरह के सात कूट-शब्द और कूट-संदेश इस्तेमाल किए गए थे और ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ उनमें से एक था. यह दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच का अंतिम कूट-संदेश था.

यह अभियान इतना गोपनीय था कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के हैंडसेट और मोबाइल फोन बंद कर दिए गए थे. उन्हें एक बैक में बंद कर दिया गया था. बस दो हैंड सेट चल रहे थे.  अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे के इस सफर के दौरान कसाब ने एक लफ्ज नहीं कहा. तीन बजे भोर में जब उसे यरवदा जेल के अधिकारियों को सौंपा गया तब भी उसके माथे पर कोई शिकन नहीं थी.

]]>