जिसमें 34 छात्र – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 22 Dec 2018 07:49:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक था https://www.shauryatimes.com/news/23798 Sat, 22 Dec 2018 07:49:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23798  नेपाल में कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण दौरे से वापस लेकर लौट रही एक बस के पर्वतीय मार्ग से फिसल कर एक खड्ड में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना शुक्रवार की है जब बस सल्यान जिला में कपूरकोट से लौट रही थी.

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक था. बस राजधानी काठमांडू से करीब 400 किलोमीटर दूर रमरी गांव के पास सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर की गहराई में गिर गई. हादसे में पांच महिलाओं सहित 14 लोग घायल हुए हैं.

‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार कृष्ण सेन इच्छुक पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षक वनस्पति विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए एक खेत का दौरा करने गए थे.

]]>