जीतू सोनी के जिस होटल से बरामद हुई थी 67 महिलाएं उस पर चला बुलडोजर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

जीतू सोनी के जिस होटल से बरामद हुई थी 67 महिलाएं उस पर चला बुलडोजर
मप्र के हनी ट्रैप मामले से जुड़े मामलों में सुर्खियों में आए मीडिया कारोबारी जीतू सोनी के इंदौर में स्थित अवैध निर्माण को ध्वस्त किए गए। इनमें गीता भवन चौराहा स्थित होटल माय होम, कनाडि़या रोड स्थित सोनी के बंगले, साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस ओ2 और न्यू पलासिया स्थित ओ2 कैफे के अवैध हिस्से शामिल हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने चारों जगह मुआयना करने व दस्तावेज जुटाने के साथ ही कार्रवाई की रूपरेखा पहले से तैयार कर ली थी। गुरुवार सुबह छह बजे से ही चारों जगह कार्रवाई शुरु हो गई है।

इंदौर की होटल से बरामद महिलाओं को पतियों को सौंपने से इनकार

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले को मीडिया में उछालकर चर्चा में आए ‘संझा लोकस्वामी’ अखबार के मालिक जीतू सोनी की होटल माय होम से बरामद महिलाओं को उनके कथित पतियों को सौंपने से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया। इन पतियों ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर मांग की कि पत्नियां उन्हें सौंपी जाएं।

महिलाओं को आश्रम में भेजा

गत शनिवार की रात पुलिस ने सोनी की होटल पर छापा मार कर 67 महिलाओं और युवतियों को बरामद किया था। इनके साथ कुछ बच्चे भी थे। कुछ महिलाएं होटल में कथित पतियों के साथ रह रही थीं। इन्हें छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था। पुलिस ने इन्हें बरामद करने के बाद शहर के जीवन ज्योति आश्रम में शिफ्ट किया है। छह महिलाओं के पतियों ने वकील मनोहरलाल दलाल के माध्यम से हाई कोर्ट की इंदौर पीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। बुधवार को इसकी सुनवाई हुई।

महिलाएं व पति होटल के कर्मचारी थे : वकील

वकील मनोहर दलाल ने कोर्ट में दलील दी कि महिलाएं और उनके पति होटल में कर्मचारी थे और वहीं रह रहे थे। इनमें कुछ के तो बच्चे भी हैं। ये लोग बंगाल और असम के रहने वाले हैं। शनिवार रात को पुलिस कार्रवाई के बाद से उन्हें उनके पतियों से मिलने नहीं दिया जा रहा।

छोड़ा तो महिलाओं को खतरा : एसएसपी

इंदौर की एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने कोर्ट में कहा कि प्रकरण में ये महिलाएं अहम गवाह हैं। होटल का कर्ताधर्ता और मामले का मुख्य आरोपित जीतू सोनी गायब है। पुलिस उसे तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन महिलाओं को आश्रम से बाहर भेजा गया तो उनके जीवन को खतरा हो सकता है। आश्रम में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं ने होटल में अनैतिक गतिविधियां चलने की बात भी कही है।

एसएसपी दायर करें शपथ पत्र : कोर्ट

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने एसएसपी को आदेश दिया कि जो बातें उन्होंने कोर्ट में कही हैं, वे इसे शपथ पत्र पर लिखित में दें। कोर्ट इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

20 हजार के इनामी सोनी पर अब तक छह केस

मानव तस्करी, आईटी एक्ट, लूट जैसे गंभीर अपराधों में फरार 20 हजार के इनामी आरोपित जीतू सोनी पर पुलिस ने बुधवार को दो और प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें एक में आरोप लगाया गया है कि सोनी ने 30 फ्लैट पर कब्जा कर वहां गनमैन व बाउंसर तैनात किए। शिकायत करने पर किराएदार व खरीदारों को धमकाया। जीतू पर अभी तक छह केस केस दर्ज हो चुके हैं।

महिलाओं ने कहा- शारीरिक शोषण भी हुआ

एसएसपी के मुताबिक होटल से मुक्त कराई गई महिलाओं और लड़कियों ने कबूला कि उनके ग्रुप में शामिल कई युवतियों का शारीरिक शोषण भी हुआ है। जीतू के निर्देश थे कि डांस फ्लोर पर नोट न्योछावर करने वाले ग्राहक को अदाओं से तब तक सम्मोहित किया जाए, जब तक कि उसके रुपए खत्म न हों। नोट न्योछावर करने के लिए होटल में ही कड़क नोट मुहैया कराने के भी इंतजाम थे। रुपए खत्म होने पर ग्राहक को धक्के देकर बाहर निकाल देते थे। कई बार प्रीमियम ग्राहक और जीतू के दोस्त होटल में भी संबंध बनाते थे।