जीत के बाद भी कप्तान कोहली ने की इस पक्ष को मजबूत बनाने की बात – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 19 Jan 2019 06:17:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जीत के बाद भी कप्तान कोहली ने की इस पक्ष को मजबूत बनाने की बात https://www.shauryatimes.com/news/28419 Sat, 19 Jan 2019 06:17:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28419 इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर को मजबूत बनाने की जरूरत है जबकि कुछ महीने पहले तक वह इस साल होने वाले विश्व कप के लिये अंबाती रायुडू को इस क्रम के लिये उपयुक्त बता रहे थे। 

यह बोले कप्तान कोहली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विराट कोहली ने बताया कि चौथे नंबर पर काफी प्रयोग हो चुके हैं। एडिलेड में बल्लेबाजी क्रम आदर्श था जिसमें रायुडू चौथे नंबर पर उतरे थे लेकिन वह टीम संयोजन में प्रयोग करते रहेंगे जब तक कोई चौथे नंबर पर जिम्मेदारी नहीं ले लेता। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पर वन-डे श्रृंखला में मिली जीत के बाद कहा, ‘पिछला मैच देखें तो अंबाती रायुडू चौथे नंबर पर उतरा, धोनी पांचवें और दिनेश कार्तिक छठे नंबर पर क्योंकि हमने विजय शंकर और केदार जाधव को उतारा। हम कार्तिक की जगह बदलना नहीं चाहते क्योंकि वह अच्छा खेल रहा है।

इसी के साथ कप्तान कोहली ने जीत के लिए सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया, ‘पूरे स्टाफ का इसमें योगदान रहा । रवि शास्त्री ने रणनीति बनाने और खिलाड़ियों का मनोबल बढाने में मदद की। भरत अरूण ने गेंदबाजों और संजय बांगड़ ने बल्लेबाजों पर मेहनत की । यह सामूहिक प्रयास था।’

]]>