ज्वेलरी शॉप में लाखों की डकैती – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Jul 2019 07:58:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ज्वेलरी शॉप में लाखों की डकैती: दिल्ली https://www.shauryatimes.com/news/48578 Sat, 13 Jul 2019 07:58:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48578 दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में राधे ज्वैलर्स की दुकान पर शुक्रवार देर शाम करीब 7 से 8 बजे आधा दर्जन नाकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया. दुकान के अंदर घुसकर मालिक, कर्मचारी और ग्राहकों से मारपीट की और तोड़फोड़ भी की. उसके बाद लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए. हालांकि, अभी गहनों की कीमत के संबंध में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर एसएचओ, एसीपी से लेकर डीसीपी चिन्मय बिस्वाल भी पहुंच गए. भागने के दौरान बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की. हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी. पीड़ित की तहरीर पर गोविंदपुरी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जाते हुए बदमाशों की सीसीटीवी में कुछ तस्वीरें भी आई हैं.

]]>