टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ शादी की – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Jan 2021 12:31:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ शादी की https://www.shauryatimes.com/news/100124 Thu, 28 Jan 2021 12:31:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100124 हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. 26 जनवरी को उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन मनाया है.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने विजय शंकर की शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. उन्हें टीम ने इस बार रिटेन किया है.

SRH ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम विजय शंकर को उनके जीवन के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हम आपकी बेहद अच्‍छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं

इससे पहले विजय शंकर ने आईपीएल 2020 के लिए UAE रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी सगाई की खबर शेयर की थी.

तमिलनाडु के क्रिकेटर विजय शंकर ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2018 में टी 20 डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2019 में मेलबर्न में अपना वनडे डेब्यू किया.

विजय शकंर वनडे वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें बीच में ही टीम से हटना पड़ा. उन्हें वर्ल्ड कप टीम में अंबति रायडू पर तरजीह दी गई थी, जिसकी काफी आलोचना हुई थी.

उन्होंने आईपीएल करियर में अब तक 40 मैचों में 12 बार नाबाद रहते हुए 29.72 की औसत से 654 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिये हैं.

]]>