टॉप रैंकर्स को मिला लैपटॉप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, टॉप रैंकर्स को मिला लैपटॉप
योगी ने स्टेट ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सेल किया का शुभारम्भ

लखनऊ। मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा विभाग की 75 विभिन्न परियोजनाओं एवं वाणिज्यकर अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान के नव निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार आधुनिक तकनीक को अपनाकर पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। वर्तमान सरकार शिक्षा के सभी क्षेत्रों के उन्नयन के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान में इनोवेटिव आइडियाज की बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने यह विचार रविवार को यहां राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, टॉप रैंकर्स को लैपटॉप वितरण, शिक्षकों का सम्मान, सक्षम बालिका सम्पन्न परिवार योजना के अन्तर्गत चेक वितरण कार्यक्रम एवं 75 परियोजनाओं के लोकार्पण व शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि 75 परियोजनाओं में से 27 परियोजनाएं भवन निर्माण से सम्बन्धित हैं। इसके अन्तर्गत 6 पॉलीटेक्निक संस्थानों में आवासीय/अनावासीय भवन, 5 में महिला एवं 9 में पुरुष छात्रावास तथा 7 में अन्य भवन का लोकार्पण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को ई-लेक्चर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 15 पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्चुअल क्लास रूम, सुदूर क्षेत्रों में स्थापित 8 पॉलीटेक्निक संस्थानों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रूफटॉप सोलर पावर प्लाण्ट तथा, 25 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में विद्यार्थियों की समुचित कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु कम्प्यूटर लैब का भी आज शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शुचितापूर्ण क्रय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्राविधिक शिक्षा विभाग को ‘स्टेट जेम अवार्ड-2018’ भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा के अन्तर्गत मेरिट सूची में वर्ष 2016-17 व 2017-18 में ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ 10-10 छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपये की धनराशि का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, 15 ग्रुपांे में प्रत्येक गु्रप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 10 हजार, 08 हजार एवं 05 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली 03-03 छात्राओं को ‘सक्षम बालिका सम्पन्न परिवार योजना’ के अन्तर्गत 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले 03 छात्रध्छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग के नव निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर विभाग सबसे बड़ा राजस्व देने वाला विभाग है।

मुख्यमंत्री ने पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु सम्पन्न राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2018 में उच्च स्थान पाने वाले 300 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने में इन संस्थाओं के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का विशेष योगदान है। पॉलीटेक्निक संस्थाओं से शिक्षित-प्रशिक्षित ऐसे पूर्व छात्र जिन्होंने अपनी मेधा, लगन, निष्ठा और परिश्रम से उद्योग स्थापित किये एवं इन उद्योगों में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शिक्षित अन्य विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया है। ऐसे दो पूर्व छात्रों गोविन्द सिंह परिहार तथा संजीव दीक्षित को ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप चयन करके सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शिक्षित विद्यार्थियों के पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एवं प्लेसमेन्ट बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कार्यालय में ‘स्टेट ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सेल’ का शुभारम्भ भी किया। इस मौके पर हैदराबाद के नान्दी फाउण्डेशन एवं कैड सेन्टर, चेन्नई एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के मध्य एमओयू किया गया। उन्होंने प्राविधिक शिक्षा विभाग की नवीन वेबसाइट का शुभारम्भ भी किया।