ट्रंप ने कहा- मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया गया तो लोग गरीब हो जाएंगे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 24 Aug 2018 07:27:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ट्रंप ने कहा- मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया गया तो लोग गरीब हो जाएंगे, बाजार धराशायी हो जाएंगे https://www.shauryatimes.com/news/9328 Fri, 24 Aug 2018 07:27:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9328  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की जाती है तो बाजार धराशायी हो जायेंगे और अमेरिकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी. ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह बात कही है. उनका यह साक्षात्कार आज प्रसारित हुआ. ट्रंप ने ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदि मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया जाता है, तो बाजार टूट जायेंगे.  मुझे लगता है कि हर कोई बहुत गरीब हो जाएगा. आप यह सब नहीं सोच रहे हैं.’’ राष्ट्रपति के पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन ने शपथ लेकर कहा है कि ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी अभियान वित्तीय कानून का उल्लंघन करते हुये उन्हें बड़ा जुर्म करने को कहा.ट्रंप ने कहा- मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया गया तो लोग गरीब हो जाएंगे, बाजार धराशायी हो जाएंगे

उनके इस बयान के बाद ट्रंप की बढ़ती कानूनी चिंताओं को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था, इसके जवाब में ही ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया तो अर्थव्यवस्था ढह जायेगी. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोजगार सृजन और आर्थिक मोर्चों पर अन्य प्रगति को लेकर घूमघूमकर बयान जारी किया और कहा कि यदि हिलेरी क्लिंटन 2016 का चुनाव जीत जातीं तो अमेरिकियों की स्थिति काफी खराब होती.

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे यह समझ नहीं आता है कि आप कैसे किसी ऐसे व्यक्ति पर महाभियोग चला सकते हैं जिसने इतना शानदार काम किया हो.

]]>