ट्रेन यात्रा के दौरान खाने को मिलेगा पिज्जा समेत अन्य स्वादिष्ट खाना – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 19 Jan 2021 10:56:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ट्रेन यात्रा के दौरान खाने को मिलेगा पिज्जा समेत अन्य स्वादिष्ट खाना, ऐसे करें ऑर्डर https://www.shauryatimes.com/news/99118 Tue, 19 Jan 2021 10:56:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99118 ट्रेन में सफर के दौरान एक बार फिर से रेल यात्री रेल रेस्टरो मैकडोनाल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट, केएफसी, हल्दीराम जैसे मनपसंद ब्रांड का खाना मंगा सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह से नई दिल्ली सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके चलते देशभर के लाखों रेल यात्रियों को इसका फायदा होगा, क्योंकि ज्यादातर लोग रेलवे के खाने पर निर्भर होकर ही ट्रेन यात्रा करते हैं।

कोरोना की वजह से नहीं मिल रही थी यह सुविधा

कोरोना महामारी के कारण मार्च में ही ट्रेन में खानपान सेवा बंद कर दी गई थी। बाद में ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया था। जून से विशेष ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन खानपान सेवा सीमित स्तर पर चल शुरू की गई है। यात्रियों की मांग पर पहले से तैयार खाना यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है। पेंट्री कार सेवा अभी भी बंद है। इससे राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री खानपान सेवा फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

आइआरसीटीसी को सेवा शुरू करने की मिली अनुमति

आइआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड से सितंबर में ई-कैटरिंग शुरू करने की अनुमति मांगी थी। बोर्ड ने  12 जनवरी को इस सेवा को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद से आइआरसीटीसी ने उन रेलवे स्टेशनों की पहचान शुरू कर दी है जहां से ई-कैटरिंग सेवा शुरू की जा सकती है। डेढ़ सौ के करीब ब्रांड का खाना उपलब्ध होगा:-अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संकट शुरू होने से पहले लगभग डेढ सौ कंपनियों को ई कैटरिंग सेवा के तहत यात्रियों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी। यात्री ऑनलाइन ऑर्डर देकर अपनी सीट पर जायकेदार भोजन मंगा सकते थे। अब फिर से यह सेवा उपलब्ध होगी।

14 कंपनियां ट्रेन में उपलब्ध करा रही हैं तैयार खाना

कोरोना महामारी की वजह से खानपान सेवा बंद होने की वजह से यात्रियों को या तो घर से खाना लेकर सफर करना पड़ता है। कुछ ट्रेनों में उपलब्ध पहले से तैयार भोजन लेने का भी विकल्प भी यात्रियों के पास होता है। हल्दीराम, गिट्स फूड्स, नेस्ले, टाटा स्मार्ट फूड सहित 14 कंपनियां आइआरसीटीसी को तैयार भोजन उपलब्ध करा रही हैं। आइआरसीटीसी के कर्मचारी मांग के अनुरूप यात्रियों तक भोजन पहुंचाते हैं। अब इसके साथ ही ई-कैटरिंग सेवा भी शुरू हो जाएगी, लेकिन पेंट्री कार सेवा अभी अगले आदेश तक बंद रहेगी।

दिल्ली से 80 ट्रेनें चल रही हैं

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली सहित दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशनों से फिलहाल राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित 80 ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इन सभी ट्रेनों को विशेष ट्रेन का दर्जा दिया गया है। जरूरत के अनुसार, इनकी संख्या बढ़ रही है। आइआरसीटीसी की कोशिश इन सभी ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सेवा शुरू करने की है।

]]>