ठंड ने दी दस्तक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Nov 2019 10:59:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक https://www.shauryatimes.com/news/67016 Thu, 28 Nov 2019 10:59:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67016 दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को बरसात की बूंदों, ओलावृष्टि और उसके बाद गुरुवार की सुबह राजधानी के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश ने मौमस सुहाना कर दिया है। वहीं गाजियाबाद में तेज बारिश और हवा के साथ ओले भी गिरे। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व दिल्ली में हुई बारिश ने शहर के तापमान में गिरावट ला दी। इसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुबह से आसमान में बदरा छाए हुए हैं। दिल्ली में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की सम्भावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक,  दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्का कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान शहर के न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट आएगी । इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले एक हफ्ते में 15 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

]]>