डीजल भी हुआ महंगा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 10 Aug 2018 08:05:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पेट्रोल के दाम 2 महीने के उच्च स्तर पर, डीजल भी हुआ महंगा https://www.shauryatimes.com/news/8142 Fri, 10 Aug 2018 08:05:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=8142 पेट्रोल और डीजल की कीमतो में उथल-पुथल जारी है. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है.पेट्रोल के दाम 2 महीने के उच्च स्तर पर, डीजल भी हुआ महंगा

करीब 4 दिन बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. शुकव्रार को हुई बढ़ोत्तरी की वजह से एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें 2 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं.

शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल के दाम 7 पैसे बढ़े हैं. कोलकाता में इसकी कीमतों में 9 पैसे और चेन्नई में इसके लिए आपको 8 पैसे प्रति लीटर ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.13 रुपये का आंकड़ा छू चुकी है. 8 जून के बाद देखें तो यह सबसे ज्यादा भाव है. कोलकाता में आज पेट्रोल 80.09 रुपये पर पहुंच गया है. यहां भी ईंधन की कीमत 8 जून के बाद उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं.

वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव एक बार फिर 85 के करीब पहुंच गया है. शुकव्रार को यहां 84.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. चेन्नई में भी यह 80 के पार पहुंच गया है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.13 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

 डीजल भी हुआ महंगा:

डीजल की बात करें तो इसकी कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 68.57 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. मुंबई में इसकी कीमत 72.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कोलकाता में यह 71.41 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत 72.43  रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दो दिनों के भीतर कच्चे तेल की कीमत में काफी ज्यादा नरमी आई है. इस दौरान अमेर‍िकी कच्चे तेल की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. ब्रेंट क्रूड भी नीचे आया है और यह 72 डॉलर  प्रति बैरल पर आ गया है.

]]>
लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल भी हुआ महंगा https://www.shauryatimes.com/news/7287 Tue, 31 Jul 2018 08:07:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7287 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक मेट्रो शहरों में ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम मेट्रो शहरों में 6 पैसे बढ़े हैं. वहीं, डीजल की कीमत में 7 पैसे की बढ़त हुई है.  आईओसीएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.31 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. कोलकाता में इसकी कीमत 79.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. मुंबई की बात करें तो यहां आपको 83.76 रुपये और चेन्नई में 79.26 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.  वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 67.82 रुपये, कोलकाता में 70.58, मुंबई में 72 और चेन्नई में इसके लिए आपको 71.62 रुपये प्रति लीटर दाम देने पड़ रहे हैं.  बता दें कि इससे पहले सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी मेट्रो शहरों में दर्ज की गई थी.  हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. ओपेके देशों का उत्पादन जुलाई में 2018 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है.  रॉयटर्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 7 सेंट्स गिरकर $74.90 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, डब्लूटीआई क्रूड में 6 सेंट्स की गिरावट देखने को मिली है. यह 70.08 प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक मेट्रो शहरों में ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम मेट्रो शहरों में 6 पैसे बढ़े हैं. वहीं, डीजल की कीमत में 7 पैसे की बढ़त हुई है.

आईओसीएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.31 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. कोलकाता में इसकी कीमत 79.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. मुंबई की बात करें तो यहां आपको 83.76 रुपये और चेन्नई में 79.26 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 67.82 रुपये, कोलकाता में 70.58, मुंबई में 72 और चेन्नई में इसके लिए आपको 71.62 रुपये प्रति लीटर दाम देने पड़ रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी मेट्रो शहरों में दर्ज की गई थी.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. ओपेके देशों का उत्पादन जुलाई में 2018 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है.

रॉयटर्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 7 सेंट्स गिरकर $74.90 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, डब्लूटीआई क्रूड में 6 सेंट्स की गिरावट देखने को मिली है. यह 70.08 प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ है.

]]>