डेविड वार्नर हुए आउट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 19 Jan 2020 08:44:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला बड़ा झटका, डेविड वार्नर हुए आउट, पढ़े पूरी खबर https://www.shauryatimes.com/news/74731 Sun, 19 Jan 2020 08:44:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74731 India vs Australia 3rd ODI Match Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में कंगारू टीम ने खबर लिखे जाने तक 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज डिसाइडर मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन डेविड वार्नर 3 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ एक बदलाव

सीरीज डिसाइडर मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। कप्तान एरोन फिंच ने केन रिचर्डसन की टीम से बाहर किया है, जबकि जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है। उधर, भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। अच्छी बात ये है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा चोट से उबर चुके हैं।

इस सीरीज का एक-एक मुकाबला दोनों टीमों ने जीत लिया है। ऐसे में आज ये वनडे मैच सीरीज डिसाइडर है, जिसमें मेजबान भारत और कंगारू टीम चमचमाती ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी।

अब तक ऐसा है सीरीज का हाल

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पलटवार किया था। राजकोट में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था और सीरीज 1-1 से बराबर की थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एस्टन एगर, एस्टन टर्नर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), जोश हेजलवुड एडम जैम्पा, पैट कमिन्स और मिचेल स्टार्क।

]]>