डॉक्टर बनने की है ख्वाहिश तो ये खुशखबरी है आपके लिए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 10 Aug 2018 11:20:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 डॉक्टर बनने की है ख्वाहिश तो ये खुशखबरी है आपके लिए https://www.shauryatimes.com/news/8181 Fri, 10 Aug 2018 11:20:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=8181 अगर आप नीट क्वालीफाइड हैं और आपका लक्ष्य एमबीबीएस की सीट है तो यह खबर आपके लिए है। अभ्यर्थियों को एमबीबीएस की राज्य कोटे की तय सीट से अलग भी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 27 सीट खाली रह गई हैं। इन पर भी दाखिला अब स्टेट कोटे के तहत होगा। यानी छात्रों को सरप्राइज एडमिशन की सौगात मिलने जा रही है। अगर आप नीट क्वालीफाइड हैं और आपका लक्ष्य एमबीबीएस की सीट है तो यह खबर आपके लिए है। अभ्यर्थियों को एमबीबीएस की राज्य कोटे की तय सीट से अलग भी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 27 सीट खाली रह गई हैं। इन पर भी दाखिला अब स्टेट कोटे के तहत होगा। यानी छात्रों को सरप्राइज एडमिशन की सौगात मिलने जा रही है।    उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें श्रीनगर और हल्द्वानी में एमबीबीएस की 100-100 सीट हैं, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीट हैं। इनमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया और शेष स्टेट कोटे की सीटें हैं। नियमानुसार ऑल इंडिया कोटे की खाली सीटों का फायदा स्टेट कोटे पर दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलता है। यह सीट राज्य के खाते में आती है और इन अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन प्रदेश के युवाओं को मिलता है। एमबीबीएस के दाखिले के लिए मुकाबला कड़ा है।   सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए सैकड़ों दावेदार हैं, लेकिन विकल्प बेहद सीमित हैं। ऐसे में रिवर्ट हुई ये सीट प्रदेश के होनहारों के लिए किसी सौगात से कम नहीं हैं। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 27 सीट रिक्त रह गई हैं। इनमें दून मेडिकल कॉलेज में 12 हल्द्वानी में सात और श्रीनगर की आठ सीट शामिल हैं। ऑल इंडिया कोटे के दाखिले खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब ये सीट राज्य को मिल गई हैं। जिन पर प्रदेश के युवाओं को ही दाखिला दिया जाएगा।

उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें श्रीनगर और हल्द्वानी में एमबीबीएस की 100-100 सीट हैं, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीट हैं। इनमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया और शेष स्टेट कोटे की सीटें हैं। नियमानुसार ऑल इंडिया कोटे की खाली सीटों का फायदा स्टेट कोटे पर दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलता है। यह सीट राज्य के खाते में आती है और इन अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन प्रदेश के युवाओं को मिलता है। एमबीबीएस के दाखिले के लिए मुकाबला कड़ा है। 

सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए सैकड़ों दावेदार हैं, लेकिन विकल्प बेहद सीमित हैं। ऐसे में रिवर्ट हुई ये सीट प्रदेश के होनहारों के लिए किसी सौगात से कम नहीं हैं। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 27 सीट रिक्त रह गई हैं। इनमें दून मेडिकल कॉलेज में 12 हल्द्वानी में सात और श्रीनगर की आठ सीट शामिल हैं। ऑल इंडिया कोटे के दाखिले खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब ये सीट राज्य को मिल गई हैं। जिन पर प्रदेश के युवाओं को ही दाखिला दिया जाएगा। 

]]>