डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 27 Dec 2018 07:33:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान, पूरी दुनिया चौकीदारी नहीं करेगा अमेरिका https://www.shauryatimes.com/news/24568 Thu, 27 Dec 2018 07:33:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24568 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के अपने निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा है कि अमेरिका पूरी दुनिया की चौकीदारी नहीं कर सकता. एक सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्रंप ने इराक के औपचारिक दौरे पर यह बात कही है . ट्रंप अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ इराकी समयानुसार शाम करीब 7.16 बजे इराक के अल असद सैन्यअड्डे पर पहुंचे थे.

ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि वे आतंकी संगठन आईएस को उखाड़ फेंकने के लिए अमेरिकी सैनिकों को सीरिया में अधिक समय तक रहने के लिए और अनुमति नहीं दे सकते हैं. उल्लेखनीय है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना के तहत अमेरिका के लगभग 2,000 सैनिक तैनात हैं.  

इस पर ट्रंप ने कहा है कि, “अमेरिकी जनरल ने दोबारा यह बात कही थी कि क्या हमें और समय दिया जा सकता है? तो मैंने कहा था, नहीं. आपको और समय नहीं दिया जा सकता. आपने बहुत समय दिया है. हमने आईएस के आतंकियों को खदेड़ दिया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन से भी चर्चा की है और यह बातचीत बहुत शानदार रही है. ट्रंप ने कहा कि सीरिया से आईएस के आतंकियों को खदेड़ा जा चुका है अब अमेरिकी सेना को वापस बुलाया जाना उचित है.

]]>