ड्रग्स के साथ एजाज खान गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

ड्रग्स के साथ एजाज खान गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा.
अक्सर विवादों में रहने वाले एक्टर और बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान को पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है, एजाज को नवी मुम्बई के एक होटल से देर रात को नवी मुम्बई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया गया है। लाखों रुपये का ड्रग्स एजाज के पास से पुलिस को बरामद हुआ है।  नवी मुम्बई की एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को सूचना मिली थी कि एक्टर एजाज खान अपने कुछ दोस्तोँ के साथ पार्टी के लिए नवी मुम्बई आया है, जो कि K स्टार नाम के होटल में रुका हुआ है, जब छापेमारी की गई तो इजाज के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स एक्सटेसी टेबलेट बरामद हुआ, कुल 8 गोलियां एजाज के पास से पुलिस ने बरामद की साथ ही पुलिस ने एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए है, सूत्र के अनुसार  जब एक्टर को पकड़ा गया तब भी वो नशे की हालत में ही थे।

एजाज से पुलिस ने घण्टो की लंबी पूछताछ की, आख़िर इसे कहां से मिला और इस प्रतिबंधित ड्रग का यह क्या करने वाला था, पुलिस ने एजाज को कोर्ट में पेश किया, पेशी के दौरान एजाज ने मीडिया से कहां मुझें फसाया जा रहा है मेरे खिलाफ साजिश है।

एजाज हमेशा से ही विवादों में रहे है साल 2016 में भी एजाज के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था, एजाज पर एक महिला को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने को लेकर आईपीसी की धारा 354 और IT एक्ट 66E के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में 10,000 के मुचलके  बेल मिल गयी गई थी।

एजाज खान कलर्स के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। एजाज बिग बॉस के सातवें सीजन में नजर आए थे टीवी सीरियल ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘फियर फैक्टर’, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ आदि में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमें रक्त चरित्र, रब और नायक जैसी फिल्में शामिल हैं। पुलिस एजाज से पूछताछ कर रही है क्या इनके संबंध ऐसे कुछ और लोगों से है जो ड्रग के कारोबार से संबंध रखते है। एजाज खान को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दो दिन की  पुलिस कस्टडी में भेजा, पुलिस ड्रग्स के एंगल को खगालेगी, आख़िर इसका संबंध किन किन लोगों से है।