ढोंगी की सरकार : अनूप पांडेय – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Jan 2021 21:37:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी में योगी की नहीं, ढोंगी की सरकार : अनूप पांडेय https://www.shauryatimes.com/news/98257 Sun, 10 Jan 2021 21:37:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98257 आम आदमी पार्टी यूपी के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने साधा निशाना

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में संतों की नहीं बल्कि महंतों की सरकार है। गोरखपुर के महंत जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यह योगी जी की सरकार नहीं बल्कि ढोंगी जी की सरकार है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कही। उन्होंने आगे कहा कि श्मशान घाट की घटना भ्रष्टाचार की भयावह दृश्य को दिखाया है। भ्रष्टाचार के कारण 28 लोगों की जान चली गई। हत्या, लूट, बलात्कार भ्रष्टाचार के मामले में पूर्ववर्ती सरकारों को भी इस सरकार ने पीछे छोड़ दिया। दिन—प्रतिदिन घटनाओं का अंबार लग रहा है और प्रशासन और सरकार में बैठे लोग सो रहे हैं।  शिक्षा और चिकित्सा बिजली और पानी की व्यवस्था जिस तरीके से केजरीवालजी ने दिल्ली में जनता को दिया है वही मॉडल आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में लाना चाहती है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का तांता लगा है, अब वह दिन दूर नहीं उत्तर प्रदेश में संवेदनशील सरकार का गठन होगा जो जनता के विषय में सोचने और समझने का काम करेगी।

]]>