तंदूरी आलू टिक्का होगा खास – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 25 Jun 2019 11:07:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 घर में बनाएं पार्टी डिश, तंदूरी आलू टिक्का होगा खास https://www.shauryatimes.com/news/46593 Tue, 25 Jun 2019 11:07:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46593 खाने की बात करें तो कई लोग फूडी होते हैं और खाने के लिए अलग अलग तरह की चीज़ें बनाने का सोचते हैं. ऐसे में अगर वो बना नहीं पाते हैं तो बाहर चले जाते हैं. लेकिन बार बार आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको तंदूरी आलू टिक्का बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे. यह एक पॉप्युलर उत्तर भारतीय डिश है, जिसे लोग बड़े ही चाव से स्वाद लेकर खाते हैं. खास बात यह इस रेसिपी को आप किसी भी तरह की पार्टी में बना सकती हैं.
चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या क्या करना है.

तंदूरी आलू टिक्का रेसिपी की सामग्री

10 छोटे और बिना छिले आलू
1 चौथाई चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चौथाई चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच नींबू का जूस
नमक स्वादानुसार
1 चौथाई चम्मच पानी निकला दही
1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
2 चम्मच वेजिटेबल ऑइल

तंदूरी आलू टिक्का रेसिपी बनाने की वि​धि

Step 1
गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नमक और आलू डालकर उबलने के लिए रख दें. जब वे उबल जाएं तो फिर गैस बंद कर दें.

Step 2
अब आलू छीलकर काट लें. कटे आलुओं को एक अन्य बर्तन में लें और उसमें पानी निकला दही मिलाएं.

Step 3
अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें. कुछ देर तक आलू ऐसे ही रख दें.

Step 4
अब एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा ऑइल गर्म करें. जब ऑइल गर्म हो जाए तो उसमें मैरिनेटेड आलू डालें और फ्राई करें.

Step 5
फ्राई करने के बाद इन्हें एक प्लेट में रखें और ऊपर से नींबू का रस डालें. अपनी पसंद की चटनी या सॉस या डिप के साथ सर्व करें.

]]>