तनुश्री दत्ता मामले पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने कहा ? – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 04 Oct 2018 07:19:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तनुश्री दत्ता मामले पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने कहा ? https://www.shauryatimes.com/news/12913 Thu, 04 Oct 2018 07:19:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12913  तनुश्री दत्ता मामला बढ़ता जा रहा है और बॉलीवुड कलाकारों के भी इसको लेकर बयान सामने आ रहे हैं। इस मामले को लेकर नमस्ते इंग्लैंड की स्टारकास्ट अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा से भी बातचीत हुई। अर्जुन और परिणीति ने भी इसको लेकर अपनी बात सामने रखी। तनुश्री दत्ता मामले पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने कहा ?अर्जुन ने कहा कि, मेरी दो बहनें फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इस शोर शराबे में एक बात मिस हो रही है कि हर जगह होता है। हम लोगों को सुनना चाहिए। बात का पतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। इसके लिए बात होना जरूरी है और लोगों को सुनना होगा। हम सब पर उंगली उठाई गई है। एक पुरुष होने के नाते हम सब में इक्वेलिटी होना चाहिए। हम लोगों को एनवायर्नमेंट मिलना चाहिए। हमको रेस्पेक्ट करना चाहिए। लेकिन इसको लेकर शोर नहीं किया जाना चाहिए। हम लोग भी इंडस्ट्री एक हिस्सा हैं। 

इस मामले पर परिणीति ने कहा कि, तनुश्री दत्ता लगाए गए आरोप में अगर सच्चाई है तो सब उन्हें सपोर्ट करेंगे। चुप रहना कोई सॉल्यूशन नहीं है। यह सीरियस बात है जो किसी के साथ भी हो सकता है। किसी भी महिला के साथ एेसा होना बहुत बुरा है। अगर हम अपनी इंडस्ट्री या देश में खुदको सुरक्षित नहीं मान सकते तो हम कैसे रहेंगे कैसे काम करेंगे? मैं सोचती हूं कि यह गलत है लेकिन यह हुआ है। हम सब तनुश्री को सपोर्ट करेंगे। यहां तक कि पुरुष भी। 

आपको बता दें कि, फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के निर्देशक राकेश सारंग ने मुंबई में जागरण डॉट कॉम के साथ हुई विशेष बातचीत में बताया था कि तनुश्री दत्ता मामले पर 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म निर्माता सामी सिद्दीकी सहित वो तनुश्री दत्ता के लगाए आरोपों पर अपनी बात कहेंगे l  
]]>