तस्वीर आई सामने – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 20 Dec 2020 09:31:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Sushant Singh Rajput के परिवार पर फिर आई मुसीबत, दिल की बीमारी की वजह से पिता केके सिंह अस्पताल में भर्ती, तस्वीर आई सामने https://www.shauryatimes.com/news/95060 Sun, 20 Dec 2020 09:31:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95060 दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर एक बार फिर से मुसीबत आ गई है। एक्टर के पिता केके सिंह अस्पताल में भती हैं। सुशांत के पिता के हाल ही में दिल की बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केके सिंह इस वक्त हरियाणा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई है। हलांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है, लेकिन उनका इलाज अभी भी जारी है। ये खबर सामने आते ही उनके फैंस और परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जानकारी सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। विरल ने अपने पेज पर एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि केके सिंह हार्ट प्रॉब्लम के कारण इस समय फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केके सिंह की अस्पताल से सामने आई तस्वीर में उनके साथ सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह भी दिखाई दे रही हैं। वहीं केके सिंह अस्पताल में बिस्तर में लेटे नजर आ रहे हैं। केके सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस के लगातार कमेंट्रस आ रहे हैं। वहीं फैंस कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआं मांग रहे हैं।

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।

 

]]>